लुटेरी दुल्हन की कहानी; मेंटनेंस एक पति से और शादी दूसरे से

लुटेरी दुल्हन की कहानी; मेंटनेंस एक पति से और शादी दूसरे से


धोखेबाज महिला दो पतियों को धोखा दे रही थी. (सांकेतिक फोटो)

ये धोखेबाज महिला पहले पति से मेंटनेंस ले रही थी और दूसरी पति से शादी कर ली. पहले पति ने हार नहीं मानी और लगातार 3 सालों तक उसकी शादी के सबूत जुटाए. कोर्ट ने उसके सबूतो पर यकीन कर लिया और महिला के साथ-साथ उसके पिता को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 17, 2020, 7:42 AM IST

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एसी धोखेबाज महिला सामने आई है, जो पतियों को ठगने में एक्सपर्ट है. वह एक पति से मेंटनेंस मांगती है, तो दूसरे से शादी कर उसके रुपयों पर मजे से जिंदगी बिताती है. बहरहाल, कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि महिला और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाए.

शहर के शहजाद ने 2017 में कोर्ट को आवेदन दिया था कि उसे पत्नी को मेंटनेंस देने से रोका जाए, क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली है. उसने कहा था कि एसा कोई दिन नहीं होता जब वो झगड़ा नहीं करती. हाथ बटाने के बजाए वो कलह ज्यादा करती है. इसके बाद मामला कोर्ट में ही चलता रहा. इस बीच महिला शहजाद से झगड़ा कर पिता के पास चली गई और कोर्ट में मेंटनेंस का आवेदन दिया. शहजाद उसे 5 हजार रुपए देने लगा.

पत्नी के खिलाफ जुटाए सबूत

इस बीच पत्नी के हाव-भाव देख शहजाद को शक हुआ कि पत्नी की दूसरी शादी हो गई है. उसने तीन सालों तक पत्नी का पीछा कर जैसे-तैसे उसकी शादी के सबूत जुटाए और कोर्ट में पेश कर दिए. सबूत देख कोर्ट ने पुलिस को आदेश दे दिया कि पत्नी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करे.6 महीने पहले भी हुआ था

केस गौरतलब है कि 4 महीने पहले भी पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को पकड़ा था. उसे बांसवाड़ा के महेंद्र कलाल की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. महिला ने 6 महीनों में गुजरात में तीन और राजस्थान-नीमच में एक-एक जगह शादी की थी. शादी के एवज में उसे दस हजार रुपए मिलते थे.  दरअसल सैलाना के मॉडल स्कूल के पास 29 साल के महेंद्र कलाल की लाथ मिली थी. उसके जेब से मोबाइल फोन और 4500 रुपए मिले  थे. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि धार की रहने वाली मीनाक्षी से 29 जुलाई को महेंद्र की शादी हुई थी. 28 की रात को मायके ले जाने की रस्म के बहाने दोनों को ले जाया गया और उसके बाद महेंद्र की लाश ही मिली.





Source link