बादल छंटे, ठंड गायब: जबलपुर में लगातार पारा ऊपर की ओर, न्यूनतम के बाद अधिकतम तापमान में भी उछाल

बादल छंटे, ठंड गायब: जबलपुर में लगातार पारा ऊपर की ओर, न्यूनतम के बाद अधिकतम तापमान में भी उछाल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में सुबह छाए रहे बादल, फिर निकली धूप।

  • दक्षिणी हवाओं के चलते मौसम में बनी हुई है गर्मी
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद ही मौसम होगा साफ

जिले में एक सप्ताह से छाए बादल अब छंटने लगे हैं। मंगलवार को संभाग में हल्की बारिश हुई। बुधवार को सुबह भी हल्के बादल छाए रहे लेकिन 10 बजे के बाद धूप निकली। दक्षिणी हवाओं के चलते मौसम में गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि गुरुवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसका भी असर अभी बना रहेगा। इसके बाद ही मौसम में परिवर्तन आएगा।
महाकौशल के कई जिलों में बारिश
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को तापमान 27 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आर्द्रता सुबह 90 प्रतिशत दर्ज हुई। महाकौशल में छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, कटनी में बीते 24 घंटे में 0.1 से 2.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश छिंदवाड़ा में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 2.1 किमी व 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इससे होकर एक ट्रफ लाइन उत्तरी पंजाब से पूर्वोत्तर अरब सागर तक गुजर रही है। जबकि पूर्वी बांग्लादेश के आसपास एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। गुरुवार तक अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है। 10 जनवरी तक इसका प्रभाव समाप्त होगा।



Source link