Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गोहद35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोहद नगर से निकली बेसली नदी पर बन रहे नवीन पुल का काम आगामी दो महीने में पूरा हो जाएगा। यह पुल 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सेतु निगम के द्वारा बनाया जा रहा है। इससे गोहद नगरवासियों को गोलंबर से स्टेशन तक फोरलेन सड़क का लाभ मिलेगा। जबकि पुराने पुल पर लोगों को बार-बार लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी।
गौरतलब है कि नदी पर पुराने पुल के पास एक नया पुल बनाया जा रहा है। नवीन पुल की लंबाई 120 मीटर है। जबकि चौड़ाई 8.50 मीटर है। पुल गोल पिलर पर खड़ा किया गया है। सेतु निगम से मिली जानकारी के अनुसार पुल का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत आगामी दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
पुराना पुल हुआ जर्जर
बेसली नदी पर बना 40 साल पुराना पुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। करीब डेढ़ सौ मीटर लंबाई के इस पुल की स्लैब रोड में उभरी दरारों से ज्वॉइंट पर सरिया की चटाई निकल आई है।
आवागमन होगा सुगम
गोहद नगर से लोग गोहद चौराहा, स्टेशन, मालनपुर, एंडोरी, छीमका, ग्वालियर, मेहगांव, गोरमी, भिंड, इटावा आदि के लिए जाते हैं। इसके अलावा गोहद चौराहा से लोग गोहद नगर के अलावा मौ, सेंवढ़ा, दतिया आदि के लिए भी तो जाते ही हैं, साथ ही गोहद जनपद व तहसील से जुड़े हजारों लोगों का आना-जाना होता है। पुल बनने से लोगों को आवागमन की सुविधा होने के साथ ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। लोगों को सफर में ज्यादा समय खर्च नहीं करना होगा, उनकी यात्रा कम समय में ही पूरी हो जाएगी।