मां नहीं बनने का देते थे ताना: 11 साल पहले हुई थी शादी, पहले कम दहेज मिलने का देते थे उलाहना, फिर बांझ कहकर करने लगे अपमानित

मां नहीं बनने का देते थे ताना: 11 साल पहले हुई थी शादी, पहले कम दहेज मिलने का देते थे उलाहना, फिर बांझ कहकर करने लगे अपमानित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Married 11 Years Ago, First They Used To Give Less Dowry, They Were Reproached, Then They Started Saying Infertile And Humiliated

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • गढ़ा थाने में 38 वर्षीय पीड़िता ने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मामला

शादी के बाद कम दहेज मिलने का उलाहना देकर प्रताड़ित करते थे। 11 साल में मां नहीं बन पाई तो बांझ कहकर अपमानित करने लगे। पति, सास व ससुर के तानों और प्रताड़ना से तंग आकर 38 वर्षीय महिला ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में प्रकरण लिया है।
11 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार आईटीआई चुंगीनाका माढ़ोताल निवासी रजनी सिंह (38) की शादी दिसंबर 2010 को सैनिक सोसायटी शक्तिनगर गढ़ा निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति धर्मेंद्र, ससुर विजेंद्र सिंह व सास शकुंतला सिंह उस पर कम दहेज मिलने का उलाहना देते हुए प्रताड़ित करने लगीं। धर्मेंद्र इंदौर में नौकरी करते हैं। वह पति के साथ इंदौर चली गई थी। वहां भी पति उसे प्रताड़ित करते थे।
बच्चे नहीं हुए तो बांझ कहकर अपमानित करने लगे
रजनी सिंह के मुताबिक शादी के इतने दिनों बाद भी मां बनने का उसे सुख नहीं मिला। इसे लेकर भी पति सहित सास-ससुर उसे कोसने लगे। बांझ संबोधित कर उसे अपमानित किया जाने लगा। 13 नवंबर 2020 को उसके पति, सास व ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब वह पिता के साथ मायके में आईटीआई माढ़ोताल में रह रही है। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ धारा 498, 506 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link