Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
माणकचौक स्थित महारानी लक्ष्मीबाई उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की साइंस लैब और स्टाफ रूम के ताले टूटे हैं। साइंस लैब से माइक्रोस्कोप चोरी हो गया। चोरी हुए माइक्रोस्कोप की कीमत करीब 48 हजार रुपए है। संकुल प्राचार्य ने माणकचौक थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। व्यायाम शिक्षक खारीवाल मोहल्ला जावरा निवासी विजय रावल ने बताया शाम करीब 6 बजे स्कूल को बंद करने के बाद ताले लगवाकर स्टाफ के लोग घर चले गए थे। सुबह सफाई के लिए आईं ऊषा सोनगरा और रेखा खरोटे ने देखा स्टाफ रूम कक्ष क्रमांक 9 और साइंस लैब के ताले टूटे थे। संकुल प्राचार्य अंजलि श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी। कमरों में देखा तो माइक्रोस्कोप नहीं था। संकुल प्राचार्य ने व्यायाम शिक्षक रावल को पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए। पीटीआई रावल ने बताया स्कूल का मेन गेट बंद मिला था। शंका है किसी के मकान की छत से कूदकर आरोपी स्कूल में आया होगा।