प्रदेश का बजट: पहली बार सागर को एकसाथ मिले 500 करोड़ के 12 आरओबी व 22 सड़कें, मकरोनिया से मंडीबामोरा तक जाम से मुक्ति मिलेगी

प्रदेश का बजट: पहली बार सागर को एकसाथ मिले 500 करोड़ के 12 आरओबी व 22 सड़कें, मकरोनिया से मंडीबामोरा तक जाम से मुक्ति मिलेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • For The First Time Sagar Will Get 12 ROBs And 22 Roads Of 500 Crores Together, Will Get Rid Of Jam From Makaronia To Mandibamora.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर बदलेगी: रोज लगता है ऐसा जाम, 18 महीने में तैयार होंगे बजट में स्वीकृत सभी आरओबी

  • सागर जिले को मंत्री भार्गव ने बड़े काम दिला दिए
  • मंत्री गोविंद व भूपेंद्र अलग से कुछ नहीं दिला सके

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को अपना बजट पेश किया। इसमें सागर जिले को 12 रेलवे ओवर ब्रिज की बड़ी सौगात मिली है। इनका निर्माण रजाखेड़ी से लेकर मंडी बामोरा तक कराया जाएगा। ऐसे में इनके बनने के बाद मकरोनिया से लेकर मंडीबामोरा (बीना) तक रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। 428 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से इनका निर्माण कराया जाएगा।

बजट में इस राशि का प्रावधान किया गया है। इन सभी आरओबी का निर्माण 18 माह में हो जाएगा। इसके साथ ही 64 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से 81 किमी लंबाई की 22 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही 7.50 करोड़ रुपए की लागत से जमुनिया से उत्तर प्रदेश की सीमा तक सड़क एवं हाईलेवल पुल निर्माण भी पीडब्ल्यूडी से ही होगा। ब्रिज, पुल और सड़कों को मिला लें तो करीब 499 करोड़ 82 लाख रुपए का प्रावधान पीडब्ल्यूडी के बजट से किया गया है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का गृह जिला है। ऐसे में देखा जाए तो पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए प्रस्तावित कुल 7341 करोड़ रुपए के बजट में से करीब 7% राशि वे सागर में दिलाने में सफल हुए हैं। सागर जिले से कुल 3 मंत्री हैं।

इस हिसाब से देखा जाए तो नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय के बजट में प्रदेश भर के लिए हाउसिंग फॉर ऑल, अमृत योजना के तहत सीवरेज और जल प्रदाय के कार्य, स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। लेकिन इसमें फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के गृह जिले सागर के लिए क्या मिला है। यही स्थिति परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह के विभाग की है।

यह रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे

1. डिंपल पेट्रोल पंप के पास फाटक क्रमांक – 25 पर।
2. छावनी परिषद को जोड़ने वाले (टीएन वटालियन) फाटक क्रमांक -26।
3. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के पीछे फाटक क्रमांक – 27 पर।
4. रजाखेड़ी सेमराबाग गेट फाटक क्रमांक – 29 पर।
5. ग्राम लिधोरा-डुंगासरा मार्ग पर फाटक क्रमांक 32 पर।
6. मंडीबमोरा-कुरवाई-कैथोरा मार्ग पर फाटक क्रमांक-301 पर।
7. खुरई-खैरा मार्ग पर फाटक क्रमांक-7 पर।
8. खुरई-खिमलासा मार्ग पर फाटक क्रमांक-6 पर।
9. खुरई- रजवांस मार्ग पर फाटक क्रमांक-8 पर।
10. बीना शहर में बीना- झांसी मार्ग पर फाटक क्रमांक – 309 पर।
11. बीना- देहरी मार्ग पर फाटक क्रमांक – 310 पर।
12. बीना- खिमलासा मार्ग पर फाटक क्रमांक – 310(ए) पर।

सबसे ज्यादा सड़कें रहली को मिलीं

64 करोड़ रुपए की लागत से 23 सड़कों का निर्माण होना है। इनमें सबसे ज्यादा 9 पीडब्ल्यूडी मंत्री की विधानसभा रहली के लिए मिली हैं। जबकि 7 खुरई, सुरखी को 3 और बीना विधानसभा क्षेत्र को 2 सड़कें मिली हैं। जबकि एक सड़क ऐसी है जो नरयावली और सागर विधानसभा क्षेत्र दोनों में ही आ रही है।

कृषि उपकरण यंत्रों को मिलेगा नया बाजार

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मार्केट लिंकेज और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा विकसित होगी। जिले में कृषि उपकरण निर्माण यंत्रों का चयन हुआ है। ऐसे में मार्केट लिंकेज से जिले के कृषि यंत्रों का नया बाजार उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि खुरई विधानसभा में कृषि उपकरण सबसे ज्यादा बनाए जाते हैं और बाहर भी सप्लाई होते हैं।

आवारा मवेशियों की समस्या होगी खत्म

प्रदेश भर में 2300 से अधिक नई गौशालाएं खोलने की बात कही गई है। इस हिसाब से सागर जिले के लिए 84 नई गौशाला और बन सकती हैं। पिछले दिनों जिले के लिए यही टारगेट आया था। इनमें करीब 8400 मवेशियों को रखा जा सकेगा। इससे सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों की शिफ्टिंग होने से आवारा मवेशियों की समस्या खत्म होगी।

नई पहल, राशन दुकानें महिलाएं चलाएंगी

बजट में हर ग्राम पंचायत में राशन दुकान खोलने की घोषणा की गई है। ऐसे में जिले में जिन पंचायतों में अब तक राशन दुकान नहीं हैं, वहां नई खोली जाएंगी। इसके साथ ही यह प्रावधान भी किया गया है कि 33% राशन दुकानें संचालन के लिए महिलाओं को दी जाएंगी। सागर जिले में 734 ग्राम पंचायत हैं। इस हिसाब से 245 राशन दुकानें महिलाएं चलाएंगी।

पट्टी पर प्रशिक्षण, एयरो स्पोर्ट भी होंगे

प्रदेश की शासकीय हवाई पट्टियों पर पायलट प्रशिक्षण, एयरो स्पोर्ट व अन्य उड्डयन गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति दी गई है। एयर क्रॉफ्ट रीसाइकिलिंग, हैलीकॉप्टर आदि सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है। सागर (ढाना) में भी उड्डयन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हवाई पट्टी निर्धारित शुल्क पर उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

कॉमन योजना के तहत सागर को यह भी मिला

  • हर जिले में महिला थाना खुलेगा।
  • मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ेंगी।
  • लोगों को नए आवास मिलेंगे।
  • 3 साल में हर घर नल से जल पहुंचने लगेगा।

​​

खबरें और भी हैं…



Source link