जयसूर्या से आगे निकली मिताली, तेंदुलकर के बाद यह कमाल करने वाली दूसरी क्रिकेटर बनीं

जयसूर्या से आगे निकली मिताली, तेंदुलकर के बाद यह कमाल करने वाली दूसरी क्रिकेटर बनीं


मिताली राज वनडे टीम की कप्तान हैं. (Mithali Raj/Instagram)

मिताली राज (Mithali Raj) अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का चौथा दशक खेल रही है. उन्‍होंने 1999 से वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था.

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने करीब सालभर बाद मैदान पर वापसी की. रविवार से भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हुई. पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया. भारतीय महिला टीम 364 दिनों बाद मैदान पर उतरी. टीम की अगुआई भारत की स्‍टार महिला क्रिकेटर मिताली राज कर रही हैं. मैदान पर उतरते ही मिताली ने कई उपलब्धि अपने नाम कर ली.
मिताली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का चौथा दशक खेल रही है. उन्‍होंने 1999 से वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. इसी के साथ वह सबसे लंबे वनडे करियर के मामले में दुनिया के दिग्‍गज श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या से आगे निकल गई हैं. मिताली सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे लंबे वनडे करियर वाली क्रिकेटर बन गई हैं.

मिताली की उपलब्धि 

सचिन का वनडे करियर 22 साल 91 दिनों का रहा था. वहीं मिताली राज के वनडे करियर को 21 साल 254 दिन हो गए हैं. सबसे लंबे वनडे करियर वाले क्रिकेटर की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं, जिनका करियर 21 साल 184 दिनों का रहा. 20 साल 272 दिन के साथ जावेद मियांदाद चौथे नंबर पर और 19 साल 337 दिन के साथ क्रिकेट गेल तीसरे नंबर पर हैं.यह भी पढ़ें : 

IPL 2021: इस बार भी बिना दर्शकों के होगा आईपीएल, बीसीसीआई ले सकता है बड़ा फैसला

बायो-बबल से परेशान हुए रवि शास्त्री और भारतीय खिलाड़ी, हेड कोच बोले- इसमें रहना बहुत मुश्किल

38 साल की मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. रविवार को मैदान पर उतरने से पहले तक उनके नाम 209 वनडे मैचों में 6 हजार 888 रन है. जिसमें उन्‍होंने 7 शतक और 53 अर्धशतक जड़े. वनडे क्रिकेट में उनकी सर्वश्रेष्‍ठ पारी नाबाद 125 रन ही रही. इसके अलावा मिताली ने 10 टेस्‍ट और 89 टी20 मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्‍व किया. उन्‍होंने भारत के लिए पिछला वनडे मैच 6 नवंबर 2019 को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेला था








Source link