मध्यप्रदेश परीक्षा का संशोधित ब्लूप्रिंट 9 मार्च तक होगा जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने बताया संशोधित बोर्ड परीक्षा पैटर्न का ब्लूप्रिंट 9 मार्च तक जारी किया जाएगा.
नए ब्लू प्रिंट को किया गया निरस्त
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं का ब्लू प्रिंट जारी करने के बाद नए पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र सेट कराने की तैयारी करने लगा था. लेकिन विभाग द्वारा जारी किए गए नए ब्लूप्रिंट पर छात्रों, पेरेंट्स एवं जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई. इतने सारी आपत्तियों को देखकर विभाग ने नए ब्लूप्रिंट को निरस्त करने का फैसला किया. प्राप्त की गई आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है.
अब 9 मार्च तक जारी होगा ब्लू प्रिंटमाध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बताया गया है कि आपत्तियों का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किए जाने के बाद दोबारा से परीक्षा पैटर्न का संशोधित ब्लूप्रिंट जारी किया जाएगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि इस बार जारी किए जाने वाले ब्लू प्रिंट में सभी छात्रों, पेरेंट्स और जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का ख्याल रखा जाएगा. संशोधित ब्लूप्रिंट, 9 मार्च 2021 तक विभाग द्वारा जारी कर दिया करने की घोषणा की गयी है.
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri : 8वीं से लेकर स्नातक पास के लिए 10000 से अधिक सरकारी नौकरियां
Sarkari Naukri: पंचायत सचिव से लेकर राजस्व कर्मचारी के 12 हजार पदों पर भर्तियां
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/