दिनदहाड़े वारदात: विंडसर हिल्स में फ्लैट के गेट पर लगा ताला खोलकर घुसे चोर, 200 ग्राम सोने के जेवर और नगदी ले गए

दिनदहाड़े वारदात: विंडसर हिल्स में फ्लैट के गेट पर लगा ताला खोलकर घुसे चोर, 200 ग्राम सोने के जेवर और नगदी ले गए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Thieves Broke Into A Lock At The Flat Gate In Windsor Hills, Took 200 Grams Of Gold Jewelery And Cash

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी के बाद बिखरा सामान।

  • सैलून संचालक दंपति ताला लगाकर दुकान पर गए थे, पुलिस को करीबी पर संदेह

कवर्ड कैंपस हाउसिंग सोसायटी विंडसर हिल्स में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर सैलून संचालक के फ्लैट में घुसे और 200 ग्राम सोने के जेवरात और 70 हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 11 लाख रुपए है।

चोर फ्लैट के दरवाजे पर लगे ताले को चाबी से खोलकर दाखिल हुए। पूरे फ्लैट की तलाशी ली और अलमारी में रखे जेवर व रुपए ले गए। चोरी करने के बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और ताला भी लगा गए। सिरोल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस को किसी करीबी पर शक है, क्योंकि ताला चाबी से खोला गया। सैलून संचालक ने एक फ्लैट में रहने वाले युवकों पर संदेह जताया है। जिस फ्लैट में युवक रहते हैं, उस पर ताला लगा हुआ है। पुलिस ने पूरी हाउसिंग सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग ली है।
चोरी गए सामान की कुल कीमत 11 लाख रुपए, चोरी करने के बाद फ्लैट में ताला भी लगा गए

सिरोल थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि गोविंदपुरी स्थित मोनार्क सैलून के संचालक मोहन उर्फ राहुल गोयल अपनी पत्नी के साथ न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित विंडसर हिल्स के आई ब्लॉक में पांचवी मंजिल पर फ्लैट में किराए से रहते हैं। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर पर ताला डालकर सैलून के लिए निकले। इसी दौरान उनके घर में चोर घुस गए और गहने व नगदी ले गए।

रात करीब 10 बजे जब वह लौटकर आए तो घर के गेट पर ताला ही लगा मिला। ताला खोलकर जैसे ही अंदर गए तो सामान बिखरा था। अंदर कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। इसका ताला तोड़कर चोर लॉकर में रखा सामान ले गए। उन्होंने विंडसर हिल्स में रहने वाले अपने परिचितों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद देर रात एफआईआर दर्ज की।

बताया गया है कि मोहन और उनकी पत्नी रोज घर पर ताला डालकर चले जाते थे। रात को ही लौटते थे। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान आसपास रहने वाले किसी परिचित ने चाबी बनवा ली होगी। इसके बाद मौका पाते ही ताला खोल लिया और सामान चोरी कर लिया। फिर वापस ताला लगा दिया।
फरियादी बोला- दो दिन पहले तक दिखे थे युवक
मोहन ने बताया कि उनके फ्लैट के पास ही एक दूसरा फ्लैट है। इसमें कुछ युवक रहते थे। दो दिन पहले तक युवक दिखे थे। शुक्रवार सुबह भी गेट खुला था। लेकिन जब रात को लौटकर आए तो गेट बंद था और ताला लगा हुआ था। शनिवार को भी दरवाजे पर ताला ही लटका था। उन्होंने इन्हीं पर संदेह जताया है।

खबरें और भी हैं…



Source link