तस्कर से 50 हजार की शराब जब्त: घर से बेच रहा था शराब, तभी पहुंच गई पुलिस, 72 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त, लॉकडाउन के चलते कर लिया था स्टोर

तस्कर से 50 हजार की शराब जब्त: घर से बेच रहा था शराब, तभी पहुंच गई पुलिस, 72 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त, लॉकडाउन के चलते कर लिया था स्टोर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Police Was Selling Liquor From Home, Then Police Arrived, 72 Bottles Of English Liquor Confiscated, Store Was Closed Due To Lockdown

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोतवाली पुलिस ने 50 हजार की शराब चेरीताल में जब्त की।

  • कोतवाली पुलिस ने परिजात बिल्डिंग के पीछे चेरीताल में दबिश देकर पकड़ी शराब
  • उधर, माढ़ोताल पुलिस ने गांजा तस्कर से नौ किलो गांजा जब्त किए

कोतवाली पुलिस ने परिजात बिल्डिंग के पीछे चेरीताल में दबिश देकर एक तस्कर को दबोचा। आराेपी घर से शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर से 72 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त किए। इसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं माढ़ोताल पुलिस ने नौ किलो गांजा जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारिजात बिल्डिंग के पीछे चोरीताल निवासी आशीष उर्फ सनी साहू घर में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखा है। वह घर के सामने से लोगों को शराब बेच रहा था। लॉकडाउन होने की वजह से वह शराब स्टोर करके बेचता है।

इस सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सनी साहू को दबोच लिया। उसके घर के सामने एक कार्टून में सात बॉटल बैगपाईपर, पांच बॉटर मैकडावल मिला। घर के पीछे तीन कार्टून में बैगपाईपर कंपनी की 36 बॉटल, दो कार्टून में आठ पीएम कंपनी की 24 बॉटल शराब जब्त किए। कोतवाली पुलिस आरोपी से शराब खरीदने के बावत पूछताछ में जुटी है।
माढ़ोताल पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा
उधर, क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड नया पुल के पास एक युवक को दबोचा। उसकी पहचान नौरंगपुर ओड़िसा निवासी गौरीकिशोर साहू के रूप में हुई। उसके बैग की तलाशी में टीम ने 9 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किए। वह बतौर कैरियर गांजा लेकर ओड़िशा से जबलपुर लेकर आया था। माढ़ोताल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
नशीले इंजेक्शन के दो अारोपी एनएसए में निरूद्ध
ओमती पुलिस ने नया मोहल्ला निवासी शेख फैजान (21) के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। शेख फैजान नशीले इंजेक्शन व नशे की गोलियां बेचते हुए पकड़ा गया था। ओमती थाने में धारा 328,34 भादवि और 5, 13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। शेख फैजान को 2016 में हत्या के मामले में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एनएसए के मामले में जारी वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं बेलबाग पुलिस ने चार सालों से नशीले इंजेक्शन के मामले में लिप्त घमापुर निवासी महेश साहू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कुल नौ प्रकरण दर्ज हैं। 30 मार्च को बेलबाग पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई होने के बाद पुलिस ने केंद्रीय जेल में वारंट की तामीली कराई।

खबरें और भी हैं…



Source link