Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- 12 महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान
आलमपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 में साहबजी सेवा समिति द्वारा नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की 12 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आलमपुर का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत सिंह कौरव,अर्चना कौरव मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की 12 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करते हुए अजीत सिंह कौरव ने कहा कि अब नारी किसी से पीछे नहीं है। आज की नारी उन रूढ़ीवादी लोगों को मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं, जो नारी को कमजोर समझते हैं।
वे पुरुषों के कंधे से कंधा मिलकर चल रही आज की नारी अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो उठी हैं। इसी क्रम में महिला क्रिकेटर ज्योति शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी अपने अधिकार के लिए अब आने की जरूरत है।
मैं भी आलमपुर से निकलकर देश में खेली और आज मुझे जो सम्मान मिला है। इसके पीछे मैंने रूढ़ीवादी को बदला है। आज कई ऐसे पद हैं जहां बेटों की अपेक्षा बेटियां पदस्थ होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। हमें शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा उन ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का संदेश पहुंचाना होगा कि बेटियां भी सब कुछ कर सकती हैं। जब हम सुधरेंगे तो जग अपने आप सुधर जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट अनिल शर्मा, आकाश गुर्जर, रामकिशोर परिहार, बृजभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।