रेमिडेसिविर की सप्लाई: प्रदेश को मिले 12 हजार डोज, हेलीकाप्टर से पहुंचाए होशंगाबाद व सागर में 4-4 बाक्स

रेमिडेसिविर की सप्लाई: प्रदेश को मिले 12 हजार डोज, हेलीकाप्टर से पहुंचाए होशंगाबाद व सागर में 4-4 बाक्स


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 12 Thousand Doses Given To The State, 4 4 Boxes Delivered By Helicopter To Hoshangabad And Sagar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रेमडेसिविर इंजेक्शन के 4 बॉक्स

मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 68 हजार के पार हो गया है। ऐसे में गंभीर मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन संजीवनी है। राज्य सरकार को रविवार देर शाम 12 हजार डोज मिले हैं। इनमें से होशंगाबाद और सागर में 4-4 बॉक्स हेलीकाप्टर से भेजे गए। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सरकारी सप्लाई और निजी क्षेत्र की सप्लाई मिलाकर लगभग 01 लाख इंजेक्शन की आपूर्ति हो चुकी है। हैटरो कंपनी ने रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के 12 हजार डोज की सप्लाई की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल को 20 हजार डोज और मिलेंगे। हेलीकॉप्टर से ट्राइडेंट बुधनी के हेलीपैड पहुँची रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप को विधायक विजयपाल सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड, फूड एवं ड्रग इंस्पेक्टर कुजूर ने प्राप्त किया। नायब तहसीलदार ललित सोनी, थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान भी मौजूद थे। सीएमएचओं डॉ. कौशल ने बताया कि होशंगाबाद को रेमडेसिविर इंजेक्शन के 4 बॉक्स प्राप्त हुए हैं। जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन का बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link