हनीट्रैप कर पुलिस आरक्षक से वसूले 1.70 लाख: मंदसौर में दंपती ने झूठे केस की धमकी देकर फंसाया, दोनों गिरफ्तार – Mandsaur News

हनीट्रैप कर पुलिस आरक्षक से वसूले 1.70 लाख:  मंदसौर में दंपती ने झूठे केस की धमकी देकर फंसाया, दोनों गिरफ्तार – Mandsaur News



आरोपी हरीश तिवारी और उसकी पत्नी रंजू तिवारी।

मंदसौर जिले के पिपलिया में एक हनीट्रैप मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश तिवारी और उसकी पत्नी रंजू तिवारी ने एक पुलिस आरक्षक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 1.70 लाख रुपए वसूले।

.

महिला ने पिपलियामंडी थाने में शिकायत दी थी कि नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक गोपाल मालवीय ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही, उसने यह भी कहा कि आरक्षक ने उसके दोस्तों से भी जबरन संबंध बनवाए।

जांच में सामने आया हनीट्रैप पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि दंपती ने आरक्षक को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए नकद और 70 हजार रुपए फोनपे से वसूले। वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने सोमवार को बीएनएस की धारा 308(2), 308(6), 61(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ साल से थी पहचान जानकारी मिली है कि आरक्षक और महिला की दोस्ती करीब डेढ़ साल पुरानी थी। हालांकि आरक्षक शादीशुदा है।

पुलिस कर रही आगे की जांच पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी दंपती ने किसी और को भी इसी तरह ब्लैकमेल किया है।



Source link