Last Updated:
Bhopal Medical College Viral Video: भोपाल के हमीदिया अस्पताल का वीडियो वायरल, मरीज को बेड पर खुले में ले जाते दिखा परिजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा. पढ़िए भोपाल की शर्मनाक स्थिति की…और पढ़ें
भोपाल के हमीदिया अस्पताल का वीडियो वायरल
हाइलाइट्स
- भोपाल के हमीदिया अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ.
- मरीज को परिजन खुद बेड पर धकेलते दिखे.
- स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं, ये बात किसी आरोप या राजनीतिक बयान से नहीं, बल्कि वायरल हो रहे एक वीडियो से सामने आई है. गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, जिसमें एक मरीज को उसका परिजन खुद ही बेड पर धकेलता हुआ एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग ले जाता दिख रहा है. ढलान पर आते ही बेड का बैलेंस बिगड़ता है और मरीज के साथ-साथ परिजन भी बाल-बाल बचे.
सोशल मीडिया पर बवाल, सरकार सवालों के घेरे में
वीडियो को जिसने शूट किया उसने व्यंग्य में कहा कि ऐसी हेल्थ फैसिलिटी सिर्फ भोपाल में मिलती है, जहां मरीज खुले में हवा खा सकता है, ट्रॉली की सैर कर सकता है और पैसों की बचत भी कर सकता है.” लेकिन मज़ाक के पीछे जो सच्चाई छिपी है, वह हमारे स्वास्थ्य ढांचे की गंभीर विफलता को उजागर करती है.
सिस्टम की बेबसी या सरकार की लापरवाही?
हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब सच्चाई सड़क पर नजर आती है, तो सारा विकास कागज़ी लगता है. भोपाल जैसे मेट्रोपॉलिटन शहर में इस तरह का दृश्य शर्मनाक ही नहीं, बल्कि चिंता का विषय है.