पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपरमार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके डिजिटल विजन, सूचना क्रांति और देश में शांति-सद्भाव के सपनों को या
.
सूचना क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब राजीव गांधी ने सुपर कंप्यूटर और तकनीकी क्रांति की बात की थी, तब विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी। लेकिन आज वही विजन देश की ताकत बन गया है। कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक ने लाखों युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का साधन दिया है।
राजीव गांधी को देश में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर, दूरसंचार और पंचायती राज जैसी व्यवस्थाओं को मजबूती मिली।
शहादत को भी किया याद
नेताओं ने यह भी कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 21 मई 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस त्रासदी ने पूरे देश को हिला दिया था, लेकिन उनकी सोच और विजन आज भी जीवित है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने देश में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनाए रखने को ही अपना मिशन माना।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के वोट सत्यापन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन करना जरूरी है ताकि लोकतंत्र मजबूत हो।