Last Updated:
Duleep Trophy Highlights:दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन आकिब नबी ने 4 गेंदों पर चार विकेट लेकर डबल हैट्रिक पूरी की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने भी बेहतरीन स्पैल डाले.वहीं युवा स्पिनर मनीषी ने 6 विकेट ल…और पढ़ें
अर्शदीप और राणा ने शानदार स्पैल डाले. एशिया कप के लिए जाने वाले अर्शदीप और राणा ने दिन के तीनों सत्रों में जबरदस्त गेंदबाजी की. अर्शदीप अक्टूबर 2024 के बाद प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हैं. वह जुलाई में इंग्लैंड ‘इंट्रा-स्क्वाड मैच’ के दौरान लगी अंगूठे की चोट से भी वापसी कर रहे थे. हालांकि बादल छाए रहने से उन्हें पिच से काफी मदद मिली. लेकिन अर्शदीप ने गेंद को अच्छी तरह से मूव किया.
मनीषी अंदर आती गेंद को उठाकर सीधा कैच आउट हो गए जबकि हुसैन बोल्ड हुए. नबी ने जल्द ही मोहम्मद शमी को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए. इस दौरान ईस्ट जोन ने आठ रन पर पांच विकेट गंवा दिए और टीम पांच विकेट पर 222 रन से 230 पर ऑल आउट हो गई. इससे पहले सुबह के सत्र में ईस्ट जोन के बाएं हाथ के स्पिनर मनीषी ने छह विकेट लेकर उत्तर की पहली पारी को जल्द ही समाप्त कर दिया.
हालांकि उत्तर की टीम 400 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही क्योंकि वधावन और नबी (44) ने आठवें विकेट के लिए 66 रन की भागीदारी निभाई.यह साझेदारी तब टूटी जब मनीषी ने नबी को आउट कर दिया. दिलचस्प है कि जमशेदपुर के इस युवा गेंदबाज ने सभी छह विकेट पगबाधा आउट करके लिए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें