दो आरोपियों को एक साल के लिए किया जिला बदर: शाजापुर कलेक्टर ने 6 जिलों में एंट्री पर लगाई रोक – shajapur (MP) News

दो आरोपियों को एक साल के लिए किया जिला बदर:  शाजापुर कलेक्टर ने 6 जिलों में एंट्री पर लगाई रोक – shajapur (MP) News



कलेक्टर ने दो आरोपियों को जिला बदर कर दिया है।

शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने शुक्रवार को दो अपराधियों को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है। शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के वेयरहाउस रोड खारी कुंडी निवासी आर्यन प्रजापति (21) और शाजापुर नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के कसेरा बाजार निवासी राहुल राठौर (33) को

.

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, दोनों अपराधियों को शाजापुर के साथ-साथ पांच सीमावर्ती जिलों से भी बाहर रहना होगा। इन जिलों में देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर शामिल हैं। प्रतिबंधित अवधि में इन क्षेत्रों में एंट्री के लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।

बिना इजाजत एंट्री कानूनी अपराध माना जाएगा

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रवेश करना कानूनी अपराध माना जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।



Source link