हालांकि शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो कुछ देर तक रुक-रुक कर जारी रहा. वही कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के चलते कोलार और कलियासोत डैम के दो-दो गेट खोले गए. इसके अलावा भदभदा डैम का भी एक गेट खोला गया. मंडीदीप क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया. इस दौरान पल पर पानी भर जाने से कई गांव का संपर्क नगर से टूट गया.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है. आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है, तो वहीं गुजरात पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों से मानसून की विदाई हो गई है. यदि ऐसी ही स्थिति रही तो प्रदेश से भी जल्द ही मानसून की विदाई हो जाएगी.
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 35.5°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 34.8°C, दतिया – 34.4°C, टीकमगढ़/श्योपुर – 34°C, नर्मदापुरम – 33.8°C
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.8°C (सबसे कम), नरसिंहपुर – 21.4°C, बैतूल – 21.5°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.6°C, छिंदवाड़ा – 21.8°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 35.5°C
जबलपुर – 33.5°C
भोपाल – 32°C
इंदौर – 31°C
उज्जैन – 30.5°C