अशोकनगर के तूमैंन गांव में अपने चचेरे भाई के टीका फलदान कार्यक्रम में शामिल होने आई हल्की बाई (38 वर्ष) की सांप के डसने से मौत हो गई। हल्की बाई गुना के इमझरा थाना केंट की निवासी थीं। यह घटना शनिवार देर शाम को हुई।
.
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, हल्की बाई अपने चाचा के घर से पिता के घर जा रही थीं। रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया। उस समय उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई, जिसके बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ देर तक उनका इलाज चला, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।