Last Updated:
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लापता आदिवासी अधेड़ का शव सोन नदी के रेत मिला है. इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. मृतक आदिवासी परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है.
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लापता आदिवासी अधेड़ का शव सोन नदी के रेत मिलने से मृतक आदिवासी परिवार का पर कहर टूट पड़ा है. पत्नी समेत 6 बेटी बेटा अनाथ हो गए हैं, जो अब न्याय के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं. मृतक के परिवार का आरोप है कि हत्या हुई है. मृतक के शव को सोन नदी के रेत से खोदकर निकाला गया है. इस मामले में पुलिस अधिकारी गंभीरता से लेते हुए बहरी थाना प्रभारी और एसडीओपी को मौके का मुआयना कर जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, पीएम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य की खोज बीन पुलिस ने तेज कर दी है.
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के रामडीह गांव के रहने वाले आदिवासी अधेड़ रामविलास कोल का शव सोन नदी की रेत में दबा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बता दें, दो दिनों से लापता रामविलास के परिजनों ने जब लगातार खोजबीन की तो ग्रामीणों की मदद से सोन नदी किनारे रेत में दबा शव बरामद हुआ. शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी समेत 6 बच्चे अब अनाथ हो गए हैं. परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध और हत्या का मामला बताया है. उनका मुताबिक, रामविलास को रात 9 बजे दो से अधिक लोग गाड़ी लेकर लेने आए थे और उसके दूसरे दिन बाद सोन नदी में शव मिला है. परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए जन प्रतिनिधियों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई है.
इस मामले में बहरी थाना पुलिस ने पहले ही मर्ग कायम कर पीएम पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिवार जनों को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से मृतक का परिवार संतुष्ट नहीं थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बहरी थाना पुलिस और एसडीओपी की टीम बनाकर मौके से घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद आदिवासियों में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, रामविलास एक मेहनतकश आदिवासी थे, जो परिवार के पालन-पोषण के लिए दिन-रात मेहनत करते थे.
बहरहाल, इस घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह न केवल मौत की असल वजह सामने लाएं बल्कि इस आदिवासी परिवार को न्याय और शहर दोनों दिलाएं ताकि घर के मुखिया की हुई मौत के बाद उजड़ा हुआ परिवार अपना घर बस पाने में सफल हो पाए.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें