पुलिस द्वारा जप्त की गई आतिशबाजी।
गुना शहर के जाट मोहल्ला स्थित उदासी आश्रम गली में पटाखों का अवैध निर्माण हो रहा था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर आठ कट्टे देसी पटाखे जब्त किए हैं। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रहवासी इलाके में विस्फोटक सामग्री तैयार कर उसका भंडारण किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ही घर के अंदर मौजूद दो युवकों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम ईशान मंसूरी (19) और इरफान मंसूरी (18) निवासी उदासी आश्रम गली, जाट मोहल्ला बताए। दोनों ने कबूला कि वे घर के तलघर में हाथ से बने देशी पटाखे तैयार कर बेचने का काम करते हैं। पुलिस जब तलघर में पहुंची तो वहां 8 कट्टों में भरे पटाखे मिले। जब लाइसेंस मांगा गया तो दोनों के पास कोई अनुमति पत्र नहीं था।
पुलिस ने लगभग 10 हजार रुपए कीमत के इन पटाखों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में एसआई सतीश सरवैया, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, आरक्षक दीपक तोमर, विनय धाकड़, शिवकुमार रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, जितेंद्र वर्मा, शिवराज रघुवंशी, हाकिम यादव, महिला आरक्षक रश्मि सेन और सैनिक रंजीत समर की विशेष भूमिका रही।
एसपी अंकित सोनी के निर्देशन और एएसपी मानसिंह ठाकुर व सीएसपी प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी टीआई सीपीएस चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब