रोहित की जगह शुभमन को कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने तोड़ी चुप्पी

रोहित की जगह शुभमन को कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

अक्षर पटेल ने कहा शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में कप्तान के रूप में सीखने का मौका मिलेगा, रोहित शर्मा और विराट कोहली का मार्गदर्शन भी उनके साथ रहेगा.

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर अक्षर पटेल ने क्या कहा

नई दिल्ली. भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वनडे के नए कप्तान बनाए गए शुभमन गिल को लेकर बात की है.  उनका मानना है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज गिल के लिए कप्तान के तौर पर सीखने का शानदार मौका है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होंगे जिसका फायदा उनको मिलेगा. इस सीरीज में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार कोहली और रोहित फिर से भारत की जर्सी पहनेंगे.

शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत का वनडे कप्तान बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को टीम को शानदार कामयाबी दिलाने के बाद भी इस पद से हटाने का फैसला लिया गया. पहले वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, अक्षर पटेल ने कहा, “इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जैसी ही अगर शुभमन गिल कप्तानी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में करते हैं तो बहुत ही अच्छा होगा. वहीं प्रदर्शन यहां भी दोहराने में कामयाब हुए तो यह शुभमन गिल के लिए कप्तान के रूप में एक परफेक्ट शुरुआत होगी. कप्तान की भूमिका संभालने के बाद उन पर कोई दबाव नहीं है. मैंने कई कप्तानों के साथ खेला है. अब युवा खिलाड़ी आ रहे हैं. यह ट्रांजिशन का फेज है. हम युवाओं के साथ अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. हम खेलने की शैली के बारे में बात कर रहे हैं. युवा खिलाड़ी क्योंकि वे आईपीएल में खेल रहे हैं तुरंत तैयार हैं.”





Source link