Agriculture: ठंड सीजन में करें इन फसलों की खेती, पक्का डबल होगा मुनाफा

Agriculture: ठंड सीजन में करें इन फसलों की खेती, पक्का डबल होगा मुनाफा


Last Updated:

Winter Crops Farming: अगर आप किसान हैं और रवि सीज़न फसल की बोवनी करना चाहते हैं तो आप कई विकल्प देख सकते है, जिससे किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Hara Matar Kheti : अगर आप किसान हैं और रवि सीज़न फसल की बोवनी करना चाहते हैं तो आप एक ऐसी फसल की बोवनी कर सकते है, जिससे किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. दरअसल, छतरपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जिले में इस साल कड़ाके की ठंड होने के संकेत मिल रहे हैं. इसलिए किसान भाइयों को एक्सपर्ट की सलाह पर मौसम को देखते हुए फसल की बोवनी करनी चाहिए

कृषि मौसम वैज्ञानिक की सलाह
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ हेमंत कुमार सिन्हा के मुताबिक रवि सीजन में किसान भाई इस बार हरा मटर फसल की बोवनी कर सकते हैं. ठंड मौसम में इस फसल का उत्पादन बढ़िया होता है. साथ ही इस फसल का भाव भी ज्यादा  होता है. वहीं दलहनी फसलों को ठंड से बचाना होता है. इसलिए किसान भाई मसूर फसल की बोवनी करने से बचें. क्योंकि मसूर फसल में ज्यादा ठंड से माहु रोग लग जाता है. हालांकि, माहू रोग से फसल को ख़राब होने से बचा सकते हैं.

मसूर में लगता है रोग
वहीं डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि किसान भाई मसूर की फसल की बोवनी कर सकते हैं क्योंकि यह सूखे की फसल होती है लेकिन ज्यादा ठंड की वजह से इसमें माहू रोग लग जाता है जिससे किसान भाइयों को नुकसान हो सकता है इसलिए किसान भाई ठंड के मौसम में हरी मटर फसल की बोवनी ज्यादा कर सकते हैं. इस मटर की खासियत होती है कि जितनी ठंड बढ़ती है उतना ही यह फलता है यानि इस फसल का उत्पादन कई गुना बढ़ जाता है. मटर फसल को ठंड से कोई रोग नहीं लगता है.

भाव भी रहता है तेज
डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि हरा मटर की फसल का भाव भी हर साल तेज रहता है इसका भाव 8000 से लेकर 12000 क्विंटल तक रहता है इसलिए किसान भाई हरा मटर की फसल की बोवनी कर सकते हैं

डॉ कमलेश आगे बताते हैं कि सर्दी के मौसम में सरसों बोने वाले किसानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अगर मौसम खराब हुआ तो सरसों की फसल में माहू लगने की आशंका होती है. जिससे माहू लगने से सरसों की फसल बर्बाद हो जाती है.

डॉक्टर कमलेश बताते हैं कि किसान भाई सरसों की फसल की बोवनी भी कर सकते हैं लेकिन माहू और पाले से बचाने के लिए सबसे पहले फसलों की सिंचाई कर देनी चाहिए. इससे फसलों में पाला नहीं लगता.  इसके अलावा सल्फर का छिड़काव भी फसलों पर कर सकते हैं. इससे फसलों पर पाला नहीं लगेगा, साथ ही फसलों को सल्फर भी काफी मात्रा में मिलेगा और उत्पादन भी अच्छा होगा.

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

homeagriculture

Agriculture: ठंड सीजन में करें इन फसलों की खेती, पक्का डबल होगा मुनाफा



Source link