Gold-Silver Rate: छठ पर धड़ाम से गिरा सोना, चांदी भी सस्ती हुई,फटाफट जानें रेट

Gold-Silver Rate: छठ पर धड़ाम से गिरा सोना, चांदी भी सस्ती हुई,फटाफट जानें रेट


Gold-Silver Price 27 October: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 1270 रुपए की गिरावट दिखी है. वहीं चांदी 1440 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज सोमवार (27 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं…

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 122,210 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 123,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 145,970 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 147,410 रुपए प्रति किलो

बाजार खुलते ही फिर धड़ाम सोना-चांदी
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में बाजार खुलते ही भारी गिरावट आई है. इसके बाद सोना 1,260 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 1,440 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 122,310 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 123,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 146,080 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 147,520 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link