MS Dhoni: टीम इंडिया के दिग्गज एमएस धोनी अपनी बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेटकीपिंग से दुनिया में छाए रहे. उन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी भी जिताईं. विकेट के पीछे धोनी हों तो बल्लेबाज चहलकदमी करने से थरथराते थे. अब धोनी की झलक देखने के लिए फैंस सालभर इंतजार करते हैं और आईपीएल में उनके दर्शन होते हैं. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को धोनी का रिप्लेसमेंट मिल गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट से खलबली मची हुई है.
CSK का विस्फोटक बल्लेबाज
ये कोई और नहीं बल्कि सीएसके का विस्फोटक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज है जिसने पिछले आईपीएल में सभी को अपना मुरीद बना लिया. बात चाहें बल्लेबाजी की हो, विकेटकीपिंग की या फिर माइंडगेम की इस खिलाड़ी में धोनी की झलक देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस युवा खिलाड़ी ने खुद स्वीकार किया कि उसने किताबों से नहीं बल्कि महान धोनी से ये सीखा है.
कौन है ये बल्लेबाज?
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो सीएसके के उर्विल पटेल की. जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें विकेटों के पीछे से उर्विल ने धोनी की तरह चतुराई दिखाकर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उर्विल को बिजली की तेजी से स्टंपिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिससे बल्लेबाज हैरान रह गया. जैसे ही गेंद बाहरी किनारे से गुजरी, बल्लेबाज का पिछला पैर बस एक पल के लिए उठा. उर्विल ने बिल्कुल धोनी के अंदाज़ में पलक झपकते ही बेल्स गिरा दीं.
ये भी पढे़ं.. SA W vs ENG W: 6 महीने में दूसरी ICC ट्रॉफी के लिए बजा बिगुल… अफ्रीका ने फाइनल का कटाया टिकट, देखते रह गए फिरंगी
कैप्शन में धोनी को किया टैग
आईपीएल 2025 में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले इस विस्फोटक युवा बल्लेबाज ने अपनी इस क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने एक शानदार कैप्शन में धोनी को टैग भी किया. उर्विल ने लिखा, ‘किताबों से नहीं सीखा खुद लेजेंड से सीखा, थाला.’ फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और फैंस इस क्लिप पर कमेंट्स और लाइक खूब कर रहे हैं. गुजरात के लिए खेलते हुए उर्विल बल्ले से भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.