नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अक्टूबर 2025 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल दर्ज की. कंपनी ने कुल 2,20,894 यूनिट्स की सेल करने में कामयाब रही. ऐसा फेस्टिव सीजन के दौरान भारी डिमांड और जीएसटी रिफॉर्म के कारण हुआ. कुल सेल में से, घरेलू सेल 1,80,675 यूनिट्स पर पहुंच गई, जिसमें पैसेंजर व्हीकल और लाइट कमर्शियल व्हीकल दोनों शामिल हैं. कंपनी ने अन्य OEMs को 8,915 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक्सपोर्ट 31,304 यूनिट्स पर रहा.
डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल
डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में, मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में 1,76,318 यूनिट्स बेचीं. कॉम्पैक्ट कार लाइनअप,में बलेनो, स्विफ्ट, वैगनआर, डिजायर, सेलेरियो और इग्निस जैसे मॉडल शामिल हैं. 76,143 यूनिट्स की सेल की, जो स्मॉल कार सेगमेंट में भारी डिमांड को दिखाता है. मिनी सेगमेंट, जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल हैं, ने 9,067 यूनिट्स का योगदान कंपनी की सेल में दिया.
ये कारें भी खूब बिकीं
कंपनी की यूटिलिटी व्हीकल पोर्टफोलियो की कारें भी खूब बिकीं. जिसमें ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर 77,571 यूनिट्स की सेल की. यह भारतीय खरीदारों के बीच एसयूवी और एमपीवी की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है. ईको वैन ने मासिक आंकड़े में 13,537 यूनिट्स का योगदान दिया, जबकि सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल ने 4,357 यूनिट्स का योगदान दिया.
फाइनेंशियल इयर की सेल
करेंट फाइनेंशियल इयर में अप्रैल से अक्टूबर के बीच, मारुति सुजुकी की डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल 9,71,764 यूनिट्स पर रही, जिसमें OEM और LCV सेल सहित टोटल डोमेस्टिक सेल 10,60,866 यूनिट्स पर रही. इस बीच, इसी अवधि के दौरान एक्सपोर्ट 2,38,763 यूनिट्स पर पहुंच गया, जिससे FY26 के पहले 7 महीनों के लिए कंपनी की कुल सेल 12,99,629 यूनिट्स हो गई.
अक्टूबर में रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल
रिकॉर्ड-ब्रेकिंग अक्टूबर आंकड़े मारुति सुजुकी की भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में मजबूत स्थिति को दिखाते हैं, क्योंकि त्योहारी सीजन की खरीदारी और फीचर-रिच लेकिन फ्यूल एफिशिएंट व्हीकल्स को लेकर बायर्स का में खासा इंट्रेस्ट नजर आया. कंपनी की एक्सटेंडेड एसयूवी लाइनअप की निरंतर सफलता ने सभी सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को मजबूत किया है. आपको बता दें मारुति सुजुकी इंडिया की सबसे सफल कार निर्माता कंपनी है. इसके पास 38 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ एक बड़ा कस्टमर बेस है.