नरसिंहपुर जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य प्रतीक शर्मा ने रविवार रात भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।
.
इस दौरान शर्मा ने नरसिंहपुर जिले में अतिवर्षा से सोयाबीन फसल को हुए भारी नुकसान के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने चुनावी वादे के अनुसार गन्ने पर 50 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की भी मांग रखी।
प्रतीक शर्मा ने बताया कि मंत्री चौहान ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर नरसिंहपुर जिले के किसानों को मुआवजा दिलाने में सहयोग किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि जिले के किसानों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए सरकार को त्वरित राहत प्रदान करनी चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
