Hong Kong Sixes Tournament: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मजाक उड़ना तो मानो आम बात हो गई है. अब देखिए ना… बाबर आजम ने टेस्ट में एक अर्धशतक क्या जड़ दिया, उनका चयन T20 टीम में हो गया. खैर, इस बार कहानी बाबर आजम की नहीं बल्कि पाक पीएम शहबाज शरीफ की है. उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ये लिखा गया है कि पाकिस्तान टीम के हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट जीतने की खुशी में पूरे देश में 7 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और दुनियाभर में पाकिस्तान की फजीहत हो रही है.
पाकिस्तान ने रविवार को फाइनल में कुवैत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्सेस खिताब जीता। इससे पहले उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ट्रॉफी जीतकर उन्होंने इस जख्म को थोड़ा कम किया. जीत के बाद, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हांगकांग में टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा की थी.
पोस्ट में क्या लिखा है?
सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ के नाम से वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा है, ”पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हांगकांग सुपर सिक्स जीतने पर बधाई. हालांकि हम भारतीय कमेंटेटर्स इलेवन को नहीं हरा सकते, लेकिन यह जीत विश्व कप जीत से कम नहीं है! मैं इस खुशी के मौके पर एक हफ्ते का राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहता हूं.”
Congratulations Pakistan cricket team on winning the Hong Kong Super Sixes
Although we can’t beat Indian commentators XI, this victory is nothing short of a World Cup win!I would like to declare 1 week national holiday on this joyous occasion.
— Shahbez Sharif (@HeraHimanshu) November 9, 2025
क्या है वायरल ट्वीट का सच?
दुनियाभर में किरकिरी उड़ने के बाद इस वायरल ट्वीट का असली सच सामने आया है. दरअसल, ये पोस्ट पाक पीएम शहबाज शरीफ ने नहीं किया है, बल्कि X (पहले ट्विटर) पर उनके पैरोडी अकाउंट से किया गया है. जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई, फैन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “विजय परेड प्लीज।” एक अन्य ने कमेंट किया, “अविश्वसनीय और बेहद मजेदार! पाकिस्तान को बधाई!”
पाक खिलाड़ी भी हो गया ट्रोल
हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट जीतने के बाद पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद ऐसे जश्न मनाते दिखे, जैसे मानो उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया है. उन्होंने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अंदाज में ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. हार्दिक ने ऐसा जश्न T20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद मनाया था, लेकिन मोहम्मद शहजाद हांगकांग सिक्सेस जीतकर ही नकल उतराने लगे। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.
ये भी पढ़ें: BCCI की शर्त को रोहित ने किया कुबूल… करियर बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला, संकट में फंसे कोहली, जानें वजह