Last Updated:
India vs South Africa Test records head to head: दक्षिण अफ्रीका पिछले 20 साल से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है. भारतीय टीम को उसके घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. भारतीय टीम इनमें से सिर्फ 4 टेस्ट सीरीज जीत पाई है. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 8 टेस्ट सीरीज अपने नाम की है.
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार (14 नवंबर) से शुरू होगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. जो टीम इस सीरीज को जीतेगी, उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दावेदारी मजबूत होगी. डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में भारत तीसरे नंबर पर है जबकि वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण अफ्रीका पांचवें नंबर पर विराजमान है. दक्षिण अफ्रीका पिछले 20 साल से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा इस बार भारत में सीरीज जीत की हुंकार भर रहे हैं.लेकिन भारत को उसके घर में किसी भी टीम को हराना अब तक आसान नहीं रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने बेशक भारत के खिलाफ ज्यादा टेस्ट सीरीज जीता हो लेकिन भारत में उसके रिकॉर्ड खराब हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज 6 साल पहले जीती थी. भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और सीरीज जीतने को तैयार है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली बार टेस्ट सीरीज 1992-93 में खेली गई थी. दोनों टीमों के बीच 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं. इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार सीरीज जीती है जबकि भारत को सिर्फ 4 टेस्ट सीरीज में जीत नसीब हुई है.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है. आंकड़ों में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है लेकिन भारत में दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज में जीत आसान नहीं रही है.दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत में एक बार टेस्ट सीरीज जीत पाई है.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 16 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं.
भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठवीं बार टेस्ट सीरीज खेलना उतरेगा
भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में प्रदर्शन लाजवाब रहा है. टीम इंडिया अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 7 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है.जहां उसे चार में जीत मिली है. इस दौरान मेहमान दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ एक टेस्ट सीरीज में जीत मिली है.दो टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही है. वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने घर में भारत के खिलाफ नौ टेस्ट सीरीज का आयोजन कर चुका है जहां दक्षिण अफ्रीका ने 7 टेस्ट सीरीज जीता है जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही है.
भारत ने 2019 में जीती थी टेस्ट सीरीज
भारत ने साल 2019 में आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज जीता था. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे पहले साल 1996 में टेस्ट सीरीज अपने नाम किया था वहीं साल 2004 और 2015 में भी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी.शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में दो दो हाथ करेगी. टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर पिछले छह साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करना चाहेगी. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2000 में भारत में पहली और आखिरी बार टेस्ट सीरीज जीता था. उसके बाद से इंडिया में उसे टेस्ट सीरीज में जीत नसीब नहीं हुई है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें