टेस्ट फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे मुश्किल प्रारूप माना गया है. इसमें धैर्य से खेलना और शानदार प्रदर्शन से अपने गेंद-बल्ले से आलोचकों का जवाब देना अपने खेल को निखारने का एक बेहतर तरीका है. फिलहाल भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है. वहीं, आखिरी मुकाबला 30 नवंबर से खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा भारतीय टीम ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म कर पाएगी या फिर व्हाइट वॉश हो जाएगी. भारतीय खिलाड़ियों की बात हो रही है, तो आज हम आपको टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे.
राहुल द्रविड़
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में. इस मामले में नंबर 1 पर टीम इंडिया की टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का नाम है. द्रविड़ ने अपने करियर के दौरान बल्ले से टीम इंडिया के लिए एक से बढ़कर एक योगदान दिए. साथ ही उन्होंने फील्ड पर भी दमदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. जी हां हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने के रिकॉर्ड के बारे में जो कि द्रविड़ के नाम है. उन्होंने अपने करियर में ओवरऑल 164 टेस्ट मैचों में 210 कैच लपकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.
वीवीएस लक्ष्मण
लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के महानतम टेस्ट प्लेयर में से एक वीवीएस लक्ष्मण का नाम है. लक्ष्मण को ‘वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण’ की भी उपाधि दी गई है. उन्होंने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली. बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण भारत की ओर से 134 टेस्ट मैचों की 225 पारियों में 135 लपकने का कारनामा किया है.
विराट कोहली
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के रन मशीन विराट कोहली का नाम है. विराट भारतीय टेस्ट इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए ऐसी परिस्थितियों में परफॉर्म किया. जब देश को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. वहीं, अगर बात करें सबसे ज्यादा कैच लपकने की तो विराट ने अपने करियर के दौरान ओवरऑल खेले 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 121 कैच लपकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.
ये भी पढ़ें: शतक नहीं, फिर भी रनों की बरसात, टेस्ट क्रिकेट में इन 3 खिलाड़ियों ने बनाया प्रचंड रिकॉर्ड