अशोकनगर में छाया सीजन का पहला कोहरा: सुबह 8:30 बजे तक रही धुंध, हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन; स्कूलों का समय बदला – Ashoknagar News

अशोकनगर में छाया सीजन का पहला कोहरा:  सुबह 8:30 बजे तक रही धुंध, हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन; स्कूलों का समय बदला – Ashoknagar News


अशोकनगर में शनिवार सुबह सर्दी के मौसम का पहला मध्यम कोहरा छाया रहा। सुबह लगभग 8:30 बजे तक कोहरे का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंड से बचने के

.

सुबह के समय कोहरे के कारण दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और ड्राइवरों को दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं।

9 से 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान जिले में सर्दी का असर अब तेज हो गया है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

8:30 बजे के बाद धूप से मिली राहत बीते कुछ दिनों से हल्की धुंध थी, लेकिन शनिवार को कोहरा अधिक घना था। सुबह करीब 8:30 बजे के बाद जैसे ही सूर्य की किरणें तेज हुईं, कोहरा छंटने लगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम और रात में कड़ाके की ठंड बरकरार है।

स्कूलों का समय बदला गया बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर अब कक्षा 8वीं तक की क्लास सुबह 9:00 बजे से संचालित की जा रही हैं।



Source link