बुरहानपुर ADM ने 75 स्कूली बसों की जांच की: कहा- छह माह में आंखों की जांच अनिवार्य; दस्तावेज-फर्स्ट एड व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर ADM ने 75 स्कूली बसों की जांच की:  कहा- छह माह में आंखों की जांच अनिवार्य; दस्तावेज-फर्स्ट एड व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के साथ मिलकर स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चालकों को हर छह माह में आंखों की जांच कर प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा।

.

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने बसों में दस्तावेजों की चेक लिस्ट चस्पा करने और फर्स्ट एड बॉक्स में दवाओं की मात्रा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। परिवहन विभाग के अनुसार, नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल और मेक्रो विजन एकेडमी सहित लगभग 75 स्कूल बसों के दस्तावेजों और अन्य परिवहन मानकों की जांच की गई।

इस जांच अभियान में डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव और सीएस बाथम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्कूली बसों की नियमित विशेष चेकिंग जारी रहेगी। जांच में कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

देखिए तस्वीरें…



Source link