VIDEO: चाय की टपरी बनी अर्जेंटीना का मंदिर.. भारत में मेसी का सबसे बड़ा आशिक! जर्सी के रंग में डूबा घर

VIDEO: चाय की टपरी बनी अर्जेंटीना का मंदिर.. भारत में मेसी का सबसे बड़ा आशिक! जर्सी के रंग में डूबा घर


फुटबॉल के वर्ल्ड चैंपियन लियोनल मेसी के फैंस दुनिया के हर कोने में फैले हुए हैं. कुछ ही घंटों में मेसी भारत में लैंड कर जाएंगे. भारत में भी मेसी का खुमार छाया हुआ है. वह 3 दिन भारत में रुकेंगे. मेसी के आने से पहले उनके एक जबरा फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक ऐसा फैन जिसने मेसी के प्यार में अपनी चाय की टपरी को अर्जेंटीना का मंदिर बना दिया है. इस चाय वाले ने अपने पूरे घर को भी अर्जेंटीना की जर्सी के कलर यानि ब्लू एंड वाइट में पेंट करवा दिया है. 

कौन है मेसी का ये फैन?

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम, जो मौजूदा वर्ल्ड कप चैंपियन है उसके लिए प्यार दिखाने का चाय वाले ने एक अनोखा अंदाज दिखाया. चाय की दुकान के मालिक, शिव शंकर पात्रा ने अपने पूरे घर को अर्जेंटीना के नीले और सफेद रंगों से रंग दिया है. यह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें ये चाय वाला फैन अपनी टपरी पर लगे मेसी के पोस्टर साफ करता दिख रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या है मेसी का शेड्यूल?

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13-15 दिसंबर तक भारत में रहेंगे, और हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जाएंगे. लियोनल मेसी मियामी से 13 दिसंबर की सुबह 1:30 बजे कोलकाता पहुंचेंगे. इस बीच वह कुछ समय के लिए दुबई में रुकेंगे. शनिवार को सुबह 9:30 बजे से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा. इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा. इसके बाद मेसी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे.

शाहरुख खान- विराट कोहली से मुलाकात

मेसी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूद रह सकते हैं. कोलकाता में मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे. आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं. इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है. इसके बाद दोपहर 2 बजे मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे. इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे. शाम में मेसी के सम्मान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया है. विराट कोहली से भी मेसी मुलाकात कर सकते हैं.

14 और 15 दिसंबर का शेड्यूल

14 दिसंबर को मेसी मुंबई में होंगे और कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगे. उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए सीसीआई में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है. रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा. रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफार्मेंस भी होगी. लियोनल मेसी अपने कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. सभी चार शहरों में मेसी के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम आयोजित है. कार्यक्रम में फैंस के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। फैंस 10 लाख रुपये देकर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और मेसी के साथ सेल्फी ले सकते हैं. बता दें कि मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं. आखिरी बार वे 2011 में भारत आए थे। कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक मैत्री मैच में उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी की थी.





Source link