कटनी में नशे के लिए चुराते थे ई-रिक्शा: नंबर प्लेट बदल देते थे, मामा-भांजे की जोड़ी गिरफ्तार – Katni News

कटनी में नशे के लिए चुराते थे ई-रिक्शा:  नंबर प्लेट बदल देते थे, मामा-भांजे की जोड़ी गिरफ्तार – Katni News


कटनी की एनकेजे पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो सगे मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के दो ई-रिक्शा भी बरामद हुए हैं।

.

थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदीप सिंह और नर्मदा प्रताप सिंह रात के वक्त घरों के बाहर खड़े ई-रिक्शा पर हाथ साफ करते थे। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे चोरी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल अपने नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे।

नंबर प्लेट बदलकर छिपा देते थे रिक्शा

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ई-रिक्शा चोरी करने के बाद उसकी असली नंबर प्लेट हटा देते थे और उसकी जगह दूसरी प्लेट लगा देते थे। वे पकड़े जाने के डर से दिन के समय रिक्शा को झाड़ियों या सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे और सिर्फ रात के अंधेरे में ही उसे सड़कों पर निकालते थे।

आरोपियों के पास से ये दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं।

कोर्ट ने भेजा जेल

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने रविवार दोपहर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। एनकेजे थाने में दर्ज पुराने चोरी के मामलों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। सोमवार को अदालत ने आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जेल (न्यायिक अभिरक्षा) भेज दिया है।



Source link