मुंबई के सामने मौसम बना रोड़ा… टूर्नामेंट से हुई बाहर, पडिक्कल-नायर की बदौलत सेमीफाइनल में कर्नाटक

मुंबई के सामने मौसम बना रोड़ा… टूर्नामेंट से हुई बाहर, पडिक्कल-नायर की बदौलत सेमीफाइनल में कर्नाटक


VHT: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम के सामने मौसम रोड़ा बना. मुंबई को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक से करारी हार का सामना करना पड़ा है. कर्नाटक और सौराष्ट्र की टीमों ने विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. क्वार्टर फाइनल-3 में पंजाब की टीम मध्यप्रदेश का सामना करेगी, जबकि क्वार्टर फाइनल-4 में दिल्ली और विदर्भ के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इन्हें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जहां कर्नाटक और सौराष्ट्र ने अपनी जगह बना ली है.

कर्नाटक की VJD रूल से जीत

कर्नाटक की टीम 15 जनवरी को अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जबकि सौराष्ट्र 16 जनवरी को सेमीफाइनल-2 खेलेगी. इन दोनों मुकाबलों को जीतने वाली टीमें 18 जनवरी को फाइनल में आमने-सामने होंगी. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेले गए क्वार्टर फाइनल-1 में कर्नाटक ने वीजेडी नियम के तहत 55 रन से जीत दर्ज की. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 254 रन बनाए. इस टीम के लिए शम्स मुलानी ने 91 गेंदों में 8 चौकों के साथ सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए.

Add Zee News as a Preferred Source


पडिक्कल की धमाकेदार पारी

मुंबई के 254 रन के जवाब में कर्नाटक ने 33 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए थे. यहां से टीम को जीत के लिए महज 68 रन की दरकार थी, लेकिन खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा. यहां से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और कर्नाटक को वीजेडी नियम के तहत विजेता घोषित किया गया. कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पड्डिकल ने नाबाद 81 रन बनाए, जबकि करुण नायर ने 74 रन की नाबाद पारी खेली. 

ये भी पढे़ं.. एक मैच से कोई सुपरस्टार… टीम इंडिया में आयुष बदोनी की एंट्री, गंभीर का बयान VIRAL

सौराष्ट्र भी सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल-2 में सौराष्ट्र ने वीजेडी नियम के तहत उत्तर प्रदेश को 17 रन से मात दी. उत्तर प्रदेश ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 310 रन बनाए. इस टीम के लिए अभिषेक गोस्वामी और समीर रिजवी ने 88-88 रन की पारी खेली. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र ने 40.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 238 रन बना लिए थे, लेकिन इसके आगे बारिश के चलते मैच नहीं हो सका. आखिरकार, सौराष्ट्र को विजेता घोषित किया गया.



Source link