Last Updated:
Animal care in winter: ठंड के दिनों में यदि पशु गीला रहता है तो इससे उसे फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो सकती है और मरने की संभावना भी बन सकती है. इससे आपका नुकसान भी होगा. इसलिए ध्यान रखें कि जहां पर पशु रखते है वहां पर रात के समय अलाव जरूर जलाएं और पशुओं को गीला होने से बचाएं.
ठंड के दिनों में यदि आपके पास पशु हैं और आप उन्हें बार-बार गीला कर रहे है तो ऐसा करने से बचे. नहीं तो आपके पशु फंगल इन्फेक्शन के शिकार हो सकते है. एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि ठंड के दिनों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए पशुओं को गीला होने से बचाएं. यदि पशु गीले हो जाते है तो उन्हें धूप में खड़ा करें या कपड़े से पोंछ लें. आप पशुओं के पास अलाव भी जला सकते है. नहीं तो वे फंगल इन्फेक्शन के शिकार हो सकते है. गाय, भैंस और कुत्तों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है.
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड और बरसात के दिनों में पशुओं में फंगल इन्फेक्शन की समस्या अधिक होती है. यह फंगल इन्फेक्शन पशुओं के गीले होने से होता है. यदि आपके पास गाय, भैंस, कुत्ता या बिल्ली है तो उन्हें गीला होने से बचाएं. अगर वे गीले हो भी जाते है तो सूखे कपड़े से पोंछ दें और उनके पास अलाव जलाकर रखें.
ठंड के दिनों में यदि पशु गीला रहता है तो इससे उसे फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो सकती है और मरने की संभावना भी बन सकती है. इससे आपका नुकसान भी होगा. इसलिए ध्यान रखें कि जहां पर पशु रखते है वहां पर रात के समय अलाव जरूर जलाएं और पशुओं को गीला होने से बचाएं.
यदि आपके पास भी पशु है तो रात के समय ठंड के दिनों में रोज उनके पास अलाव जलाकर रखें. ऐसा करने से वे गीले नहीं होंगे और सूख जाएंगे. जिससे उन्हें फंगल इन्फेक्शन नहीं होगा. फंगल इन्फेक्शन नहीं होगा तो वे बीमार भी नहीं होंगे और उनके दूध देने की क्षमता भी कम नहीं होगी. आपका पशु स्वस्थ रहेगा और आपको अधिक दवाई भी नहीं खिलानी पड़ेगी.