कॉमेंट्री टीम में पूर्व बांग्लादेशी का नाम, भारत में डर तो कॉमेंट्रेटर क्यों?

कॉमेंट्री टीम में पूर्व बांग्लादेशी का नाम, भारत में डर तो कॉमेंट्रेटर क्यों?


नई दिल्ली. अगले एक महीने जिनकी अवाज हमें वर्ल्ड कप की हर खबर से रूबरु करवाएगी उन लोगों के नाम का ऐलान किया जा चुका है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंटेटर्स की एक बड़ी और प्रभावशाली सूची घोषित की है. इस बार कुल 40 कमेंटेटर्स को शामिल किया गया है, जिनमें दिग्गज पूर्व खिलाड़ी, पूर्व T20 वर्ल्ड कप विजेता और टीवी ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया के जाने-पहचाने नाम शामिल हैं. हैरानी की बात ये है कि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अथर अली खान का भी नाम है अब सवाल बड़ा ये खड़ा होता है कि टीम को भारत में खतरा है तो कॉमेंट्री टीम में शामिल अथर अली कैसे सुरक्षित रह सकते है.

इस सूची की अगुवाई रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक, इयान बिशप, वसीम अकरम, हर्षा भोगले जैसे दिग्गज कर रहे हैं. इसके अलावा इसमें एंजेलो मैथ्यूज़ और टेम्बा बावुमा जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्हें कमेंट्री रोल में आपने शायद पहले नहीं सुना होगा.

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के कमेंट्री टीम में बांग्लादेशी

क्रिकेट खेल की अवाज बन चुके रवि शास्त्री,इस पैनल की अगुआई करेंगे तो क्रिकेट ब्रेन कहें जाने वाले नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज़ राजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनुस, साइमन डूल, शॉन पोलॉक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलेलो मबंग्वा, नैटली जर्मेनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वॉर्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कास नायडू, बाज़िद खान, रौनक कपूर, नायल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉम्सन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेयसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज़, टेम्बा बावुमा. कॉमेंट्री टीम में शामिल अथर अली खान का नाम वैसे सबसे चौंकाने वाला रहा है.

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026: ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण अब तक के सबसे व्यापक कवरेज में से एक होगा, जिसमें भारत कवरेज का मुख्य केंद्र रहेगा। इस बार ब्रॉडकास्ट की ज़िम्मेदारी जियोस्टार (JioStar) के पास होगी. सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीविज़न पर दिखाए जाएंगे, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग का जिम्मा जियोहॉटस्टार (JioHotstar) संभालेगा. जियोहॉटस्टार दर्शकों को कई भारतीय भाषाओं में कमेंट्री, मोबाइल यूज़र्स के लिए वर्टिकल लाइव फीड और 360-डिग्री व्यू तथा मल्टी-कैम एंगल जैसे इमर्सिव फीचर्स प्रदान करेगा. इसके अलावा, जियोहॉटस्टार प्रमुख भारतीय मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय भाषा फीड्स के साथ-साथ भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) में भी कवरेज उपलब्ध कराएगा.



Source link