Last Updated:
कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का पहला फर्स्ट क्लास दोहरा शतक लगाया. 330 बॉल पर 29 चौके और 3 छक्के की मदद से उन्होंने 232 रन की बेशकीमती पारी खेली.
देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ठोकी डबल सेंचुरी
नई दिल्ली. भारतीय टीम से अंदर बाहर होने वाले कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में धमाकेदारी पारी खेल डाली. उत्तराखंड के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में सोमवार को अपने करियर का पहला फर्स्ट क्लास दोहरा शतक जड़ा. बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने 288 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें उन्होंने 25 चौके और दो छक्के लगाए. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन था
कर्नाटक की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. ओपनर मयंक अग्रवाल जल्दी आउट हो गए. इसके बाद ओपनर केएल राहुल और पडिक्कल के बीच 278 रनों की साझेदारी ने कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. राहुल 141 रन बनाकर आदित्य रावत की गेंद पर कैच एंड बोल्ड आउट हुए. पडिक्कल ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की और कर्नाटक को 400 रन के पार पहुंचाया. आखिर में 330 बॉल पर 232 रन बनाने के बाद वो अपना विकेट गंवा बैठे.
इस सीजन में 500 रन पूरे
पडिक्कल का इस सीजन का पहला शतक पंजाब के खिलाफ आया. इसमें उन्होंने 85 गेंद में नाबाद 120 रन बनाए थे. इस सीजन में पांच मैचों की नौ पारियों में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका औसत 60 से ऊपर है. इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है.
एफसी क्रिकेट में 3,500 रन
अपने 116वें रन के साथ पडिक्कल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3,500 रन पूरे कर लिए.
53 मैचों में उन्होंने 41 से ज्यादा की औसत से 3,600 से अधिक रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में यह उनका नौवां शतक है, जबकि 19 अर्धशतक भी उनके नाम हैं. पडिक्कल ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाया. उन्होंने 2024 में टेस्ट डेब्यू किया था.
पडिक्कल की शानदार पारी
ओपनर मयंक अग्रवाल (5) के जल्दी आउट होने के बाद पडिक्कल और केएल राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 278 रन की बड़ी साझेदारी की. राहुल को आदित्य रावत ने 141 रन पर आउट किया. इसके बाद पडिक्कल ने करुण नायर (60) के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे दिन के सुबह के सत्र में अपना दोहरा शतक पूरा किया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें