Last Updated:
Bhopal Furniture Factory Fire News Update: भोपाल के गौतम नगर इलाके में फर्नीचर फैक्ट्री और प्लाईवुड गोदाम में लगी आग के मामले में मालिकों का बयान सामने आया है. संचालक ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है और कहा कि लकड़ी के स्टॉक के कारण आग तेजी से फैली. घनी बस्ती के बीच हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया था. प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई.
Bhopal News: राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में फर्नीचर फैक्ट्री और प्लाईवुड गोदाम में लगी आग के मामले में अब मालिकों के बयान सामने आए हैं. फैक्ट्री संचालक ने बताया कि देर शाम अचानक अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया. उनका कहना है कि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका लग रही है, क्योंकि बिजली के पैनल के पास से चिंगारी निकलती देखी गई थी.
मालिक के मुताबिक लकड़ी और प्लाई का स्टॉक ज्यादा था, इसलिए आग ने तेजी पकड़ ली. हम लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर आसपास के लोगों को भी सतर्क किया.
घनी बस्ती के बीच मचा था हड़कंप
जहां यह घटना हुई, उसके आसपास घनी आबादी है. आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो हालात और बिगड़ सकते थे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही मिनटों में पूरा शेड धुएं से भर गया था, समझ नहीं आ रहा था कि अंदर क्या बचा है और क्या नहीं.
कब्जे और विवाद पर भी बोले मालिक
घटना के बाद इलाके में कुछ स्थानीय स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए. इस पर मालिक ने साफ कहा कि फैक्ट्री और गोदाम वैध रूप से संचालित हो रहे थे और किसी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण नहीं था. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके.
नुकसान का आकलन जारी
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लकड़ी, प्लाई और तैयार फर्नीचर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है. सटीक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें