India Super 8 Schedule: भारत की राह से हटा बड़ा कांटा, सुपर-8 में अब इन 3 टीमों से मुकाबला, नोट कर लीजिए शेड्यूल

India Super 8 Schedule: भारत की राह से हटा बड़ा कांटा, सुपर-8 में अब इन 3 टीमों से मुकाबला, नोट कर लीजिए शेड्यूल


T20 World Cup 2026 India Super 8 Schedule: ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. उसके टूर्नामेंट से आउट होते ही कई टीमों के राह से एक बड़ा कांट हट गया है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कई सालों में भारत को काफी परेशान किया है और उसके बाहर होते ही टीम इंडिया के फैंस जश्न मनाने लगे. सूर्यकुमार यादव की सेना 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ने वाली है. उससे पहले ही उसके सुपर-8 के शेड्यूल पर मुहर लग गई.

सुपर-8 में भारत के साथ कौन-कौन?

मंगलवार को पल्लेकेले में आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे सुपर 8 स्टेज में पहुंच गया. इसके साथ ही अगले स्टेज के लिए भारत के विरोधी भी पक्के हो गए हैं. मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और पिछले सीजन की उपविजेता साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 ग्रुप 1 में है.

Add Zee News as a Preferred Source


सुपर-8 में सबसे पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ंत

भारत 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. इसके बाद सूर्या की सेना चेन्नई जाएगी. वहां उसका मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा. टी इंडिया फिर कोलकाता में वेस्टइंडीज से खेलकर सुपर-8 स्टेज को खत्म करेगी. भारत रविवार को कोलंबो में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 स्टेज में पहुंच गया. वह अभी अपने तीन मैचों में से तीनों जीतकर ग्रुप A में टॉप पर है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर… डबल हार के बाद बारिश ने जख्मों पर ठोकी कील, सुपर-8 में जिम्बाब्वे

नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत

भारत बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा. दोनों देश टी20 इंटरनेशनल मैचों में इससे पहले सिर्फ एक बार एक-दूसरे से भिड़े हैं, जिसमें भारत ने सिडनी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मैच जीता था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराने के बाद लगातार चौथी जीत पर नजर रखेगी.

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

22 फरवरी- खिलाफ साउथ अफ्रीका- अहमदाबाद- शाम 7 बजे.
26 फरवरी- खिलाफ जिम्बाब्वे- चेन्नई- शाम 7 बजे.
1 मार्च- खिलाफ वेस्टइंडीज- कोलकाता- शाम 7 बजे.

ये भी पढ़ें: Explained: ट्रॉफी ने ठुकराया… ऑस्ट्रेलिया को लगा 140 करोड़ लोगों का ‘श्राप’, लगातार चौथे ICC टूर्नामेंट में कटी नाक

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.



Source link