MP Budget 2026 पर जनता भड़की! “कर्ज लेकर रेवड़ी क्यों?”, रोजगार और महंगाई पर उठे बड़े सवाल

MP Budget 2026 पर जनता भड़की! “कर्ज लेकर रेवड़ी क्यों?”, रोजगार और महंगाई पर उठे बड़े सवाल


Last Updated:

Madhya Pradesh Budget 2026-27: मध्यप्रदेश बजट 2026-27 पेश होने के बाद जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें रोजगार और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे बनकर उभरे हैं. वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट में लाड़ली बहना योजना को फिर बड़ा प्रावधान मिला, लेकिन युवाओं का एक वर्ग इससे संतुष्ट नहीं दिख रहा है. भोपाल और टिकमगढ़ के लोगों का कहना है कि सरकार को कर्ज लेकर मुफ्त योजनाएं चलाने की बजाय स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए. मिडिल क्लास परिवारों ने बढ़ते बिल और महंगाई को लेकर चिंता जताई है और बजट में सीधी राहत की मांग की है. जानिए आखिर क्यों MP Budget 2026 को लेकर जनता के बीच बहस और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है.

MP Budget 2026: मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार के बजट के बाद राज्य सरकार ने भी 18 फरवरी को अपना वित्तीय बजट पेश कर दिया. वित्तमंत्री Jagdish Devda ने विधानसभा में बजट रखा, लेकिन इसके बाद सियासी बयानबाजी के साथ-साथ आम जनता की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं. सवाल यही है क्या यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा? हमने अलग-अलग जिलों और खासतौर पर Bhopal और टिकमगढ़ के लोगों से बात की. लोगों की राय में समर्थन कम और सवाल ज्यादा दिखे.

“सरकार कर्ज लेकर फ्री का पैसा बांट रही है”
टिकमगढ़ के आदित्य पटेरिया का कहना है कि सरकार लगातार कर्ज लेकर योजनाओं में पैसा बांट रही है. उनका कहना है कि मुफ्त योजनाओं से ज्यादा जरूरी है रोजगार पैदा करना. युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं. अगर सरकार रोजगार दे दे, तो किसी को फ्री योजना की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

पहले पुरानी व्यवस्था सुधारो
भोपाल के व्यापारी दिवाकर गोरे का कहना है कि सरकार नई योजनाएं लाने से पहले पुरानी व्यवस्थाओं को मजबूत करे. “कर्ज लेकर काम हो रहा है, लेकिन क्या वो टिकाऊ है? पहले जो है, उसे ठीक से संभाल लिया जाए तो वही बड़ी बात होगी,” उन्होंने कहा.

मिडिल क्लास की बढ़ती परेशानी
मिडिल क्लास के लोगों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. बिजली, रोजमर्रा का खर्च और टैक्स का दबाव हर तरफ मुश्किलें हैं.कुलदीप सिंह का कहना है, “नई सड़कें अच्छी बात हैं, लेकिन आम आदमी को सीधे राहत कहां है? बिल बढ़ते जा रहे हैं, राहत नजर नहीं आ रही.”

लाड़ली बहना योजना पर भी सवाल
इस बजट में एक बार फिर Ladli Behna Yojana के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है. लेकिन कुछ युवाओं का कहना है कि 1000 रुपये से आज के समय में गुजारा मुश्किल है. उनका मानना है कि महिलाओं को स्थायी रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के मौके दिए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.

जनता क्या चाहती है?
कुल मिलाकर जनता की प्राथमिकता साफ है रोजगार, महंगाई से राहत, मिडिल क्लास को सीधी सहायता, कर्ज कम और स्थायी विकास ज्यादा. बजट पर अंतिम फैसला तो वक्त करेगा, लेकिन फिलहाल आम लोगों की प्रतिक्रिया में सवाल ज्यादा और संतोष कम नजर आ रहा है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link