13 कैच छोड़ चुकी इंडियन टीम इस T20 वर्ल्डकप में, बाकी किस टीम ने कितने छोड़े

13 कैच छोड़ चुकी इंडियन टीम इस T20 वर्ल्डकप में, बाकी किस टीम ने कितने छोड़े


होमखेलक्रिकेट

13 कैच छोड़ चुकी इंडियन टीम इस T20 वर्ल्डकप में, बाकी किस टीम ने कितने छोड़े

Last Updated:

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 13 कैच टपकाए, सबसे ज्यादा. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की फील्डिंग चिंता का कारण बनी.

Zoom

भारतीय टीम लगातार कैच छोड़ रही है, आगे सुधार करना जरूरी होगा.

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल रही है, लेकिन एक चीज है जो फैन्स की धड़कनें बढ़ा रही है, वो है फील्डिंग. कैच पकड़ने के मामले में टीम इंडिया फिलहाल सबसे पीछे चल रही है. अब तक भारत ने कुल 13 कैच टपकाए हैं, जो किसी भी दूसरी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. कल जब भारत और वेस्टइंडीज का मैच हुआ, तीन कैच तो इसी में छोड़ दिए. अकेले दो कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़े जो न तो रन बना पा रहे हैं, ऊपर से कैच और छोड़ रहे हैं. एक कैच तिलक वर्मा ने छोड़ा.

किस टीम ने कितने कैच छोड़े?
भारत: 13 कैच (सबसे बुरा हाल)
श्रीलंका: 11 कैच
दक्षिण अफ्रीका: 10 कैच
पाकिस्तान: 8 कैच
न्यूज़ीलैंड: 8 कैच
वेस्टइंडीज: 7 कैच
ज़िम्बाब्वे: 7 कैच
इंग्लैंड: 6 कैच

भारत बनाम पाकिस्तान: कैचिंग में कौन आगे?
जब फील्डिंग की बात आती है, तो अक्सर हम पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन इस वर्ल्ड कप में कहानी बिल्कुल उलट है. टीम इंडिया 13 ड्रॉप्स के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है, वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 8 कैच छोड़े हैं.

छूटे हुए कैच की कीमत
अभिषेक शर्मा (पहला ड्रॉप): 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोस्टन चेज का बिल्कुल आसान कैच छोड़ दिया। चेज तब बहुत कम स्कोर पर थे, लेकिन इस जीवनदान के बाद उन्होंने 25 गेंदों में 40 रन कूट दिए।

अभिषेक शर्मा (दूसरा ड्रॉप): पारी के अंत में (19वें ओवर में) अर्शदीप सिंह की गेंद पर रोवमैन पॉवेल का कैच टपकाया। अभिषेक ने डाइव तो लगाई, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। पॉवेल ने अंत में जेसन होल्डर के साथ मिलकर आखिरी 5 ओवरों में 70 रन जोड़ डाले।

तिलक वर्मा: उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड का एक मुश्किल लेकिन पकड़ने लायक कैच छोड़ा। तिलक ने गेंद को जज करने में थोड़ी गलती की, जिसकी वजह से न सिर्फ कैच छूटा बल्कि गेंद बाउंड्री के पार छक्के के लिए भी चली गई।

किस पोजीशन पर सबसे ज्यादा गलतियां हो रही हैं?
भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता ‘स्लिप’ और ‘लॉन्ग-ऑन’ की पोजीशन है. 13 में से 5 कैच स्लिप घेरे में छूटे हैं, जो स्पिनर्स पर प्रेशर बना रहे हैं.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link