अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री वेडिंग में उमड़ा क्रिकेट जगत

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री वेडिंग में उमड़ा क्रिकेट जगत


होमखेलक्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री वेडिंग में उमड़ा क्रिकेट जगत

Last Updated:

Arjun Tendulkar Sania Chandhok wedding: क्रिकेट के गलियारों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है! मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत एक भव्य ‘मेहंदी रस्म’ के साथ हुई. मुंबई की इस रंगीन शाम ने तब और भी चमक बिखेरी जब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शाही अंदाज में शिरकत करने पहुंचे. अर्जुन और सानिया की जोड़ी जहां महफिल की जान बनी रही, वहीं इन दिग्गजों की मौजूदगी ने इस निजी समारोह को एक यादगार ‘री-यूनियन’ में बदल दिया.

Zoom

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को होगी.

नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. सचिन के बेटे और उभरते हुए ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. अर्जुन और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत एक बेहद भव्य और रंगीन ‘मेहंदी रस्म’ के साथ हुई. इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज सितारे अपनी पत्नियों के साथ शिरकत करने पहुंचे, जिससे शाम की चमक और भी बढ़ गई. मुंबई में आयोजित इस निजी समारोह में भारतीय क्रिकेट के ‘गोल्डन एरा’ की झलक देखने को मिली. सचिन तेंदुलकर के पुराने और करीबी साथी खिलाड़ी इस खुशी के मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान अपनी-अपनी पत्नियों के साथ बेहद रॉयल अंदाज में नजर आए.

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) हमेशा की तरह अपने स्वैग में दिखे, वहीं उनकी पत्नी हेजल कीच ने पारंपरिक परिधान में महफिल लूटी. हरभजन सिंह और गीता बसरा की जोड़ी ने भी इस शाम को यादगार बनाया. इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग और यूसुफ पठान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चडोक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में पठान परिवार का सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा. अुर्जन और सानिया की शादी 5 मार्च को होगी.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी 5 मार्च को होगी.

वानखेड़े में ‘आर-पार’ की जंग… सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड, क्या सूर्यकुमार की सेना दोहराएगी इतिहास





Source link