पिता NFL में ऑपरेटर, बेटी बनी अफसर, देवांगी मीना ने UPSC में हासिल की शानदार रैंक

पिता NFL में ऑपरेटर, बेटी बनी अफसर, देवांगी मीना ने UPSC में हासिल की शानदार रैंक


Last Updated:

UPSC 2025 Result: मध्य प्रदेश के गुना जिले के छोटे गांव माड़ाखेड़ा की देवांगी मीना ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. साधारण परिवार से आने वाली देवांगी के पिता NFL में ऑपरेटर हैं और परिवार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान दिया.

Zoom

Devangi Meena UPSC: मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुम्भराज तहसील के छोटे से गांव माड़ाखेड़ा की रहने वाली देवांगी मीना ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. साधारण परिवार से आने वाली देवांगी की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. देवांगी के पिता लीलाधर मीना National Fertilizers Limited (NFL) में ऑपरेटर के पद पर पोस्टेड हैं. वे साल 1996-97 से इस संस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. परिवार मूल रूप से कुम्भराज के पास स्थित माड़ाखेड़ा गाँव का रहने वाला है, जहां देवांगी के दादा खेती-किसानी करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा पर हमेशा खास ध्यान दिया.

कहां से शुरू हुई पढ़ाई?
देवांगी की शुरुआती पढ़ाई NFL परिसर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से हुई. पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और मेहनत बचपन से ही दिखाई देती थी. इसी समर्पण और लगातार प्रयासों के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया. देवांगी अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं. उनके बाद बहन गीतिका, जिन्होंने M.Sc. किया है, और शिवांगी, जो B.Sc. की पढ़ाई कर रही हैं. परिवार का सबसे छोटा सदस्य नक्षत्र है, जो वर्तमान में DPS में कक्षा नौवीं का छात्र है.

देवांगी के पिता लीलाधर मीना चार भाइयों में अकेले ऐसे हैं जो नौकरी करते हैं, जबकि उनके तीनों भाई गांव में खेती-किसानी करते हैं. ऐसे साधारण परिवेश से निकलकर देवांगी की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गुना जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है. देवांगी की सफलता आज जिले की उन बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने का साहस रखती हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link