रोजेदारों की जेब पर असर, खजूर के दाम 30% तक बढ़े, बाजार पर युद्ध की मार

रोजेदारों की जेब पर असर, खजूर के दाम 30% तक बढ़े, बाजार पर युद्ध की मार


Last Updated:

Dates Price Rise: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इराक, ईरान और दुबई से खजूर सबसे अधिक आते हैं. इस खजूर की खासियत यह है कि ये बड़ी होती हैं. इसमें छोटी गुठलियां निकलती है. इन दिनों बुरहानपुर जिले में रमजान का महीना चलने से रोजदार खजूर खाकर ही रोजा खोलते हैं.

Dates Price Rise: ईरान और इजराइल में हुए युद्ध का असर कई देशों में देखने के लिए मिल रहा है. कई वस्तुओं का आयात और निर्यात बंद हो गया है, जिससे वस्तुओं के दाम डबल होते नजर आ रहे हैं. इसका असर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खजूर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. रमजान का महीना होने से लोग सबसे अधिक खजूर खाना पसंद करते हैं और इसे ही रोजदार रोजा छोड़ते हैं लेकिन इन दिनों इजरायल और ईरान का युद्ध शुरू होने से खजूर के दाम बढ़ गए हैं.

दुकान संचालकों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को खजूर की दुकान का संचालन करने वाले शाहील बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इराक, ईरान और दुबई से खजूर सबसे अधिक आती है. इस खजूर की खासियत होती हैं कि बड़ी होती है इसमें छोटी गुठलियां निकलती है. इन दिनों बुरहानपुर जिले में रमजान का महीना चलने से रोजदार खजूर खाकर ही रोजा खोलते हैं और अब ईरान और इजरायल के युद्ध का असर खजूर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. क्योंकि खजूर आना बंद हो गया है जिससे उसके दाम बढ़ गए हैं. बाजार में खजूर के दामों में 20 से 30% की बढ़ोतरी हुई है. आने वाले दिनों में और भी भाव बढ़ सकते हैं.

300 से ₹3000 किलो तक बिकती है खजूर 
इस बाजार में खजूर की करीब 50 से अधिक दुकानें हैं. ₹300 किलो से लेकर तो ₹3000 किलो तक खजूर मिल रही है. इन खजूर को लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमंद है. डॉक्टर भी खजूर खाने की सलाह देते हैं और रमजान के महीने में रोजगार उसको सबसे अधिक खाते हैं. बुरहानपुर जिले में रोजाना करीब 5 से 6 क्विंटल खजूर की खपत होती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link