Last Updated:
Safed tiger safari rewa : मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है. अप्रैल महीने की शुरुआत में ही प्रदेश में मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी के कारण व्हाइट टाइगर सफारी में पर्यटक समय बदल कर घूम सकते है. सुबह 6-10 बजे और शाम को 3-5 बजे घूमा जा सकता है.
Rewa News : मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी में और इजाफा हो सकता है. अप्रैल महीने की शुरुआत में ही प्रदेश में मई-जून महीने जैसी गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी के कारण व्हाइट टाइगर सफारी में पर्यटक समय बदल कर घूम सकते है. सुबह 6-10 बजे और शाम को 3-5 बजे घूमा जा सकता है.
इन दिनों मध्यप्रदेश के रीवा-मैहर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी में पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है, इसका प्रमुख कारण चल रही स्कूली छुट्टियां हैं. व्हाइट टाइगर सफारी आने वाले पर्यटकों को बाघों के साथ-साथ सभी वन्य जीवों के दीदार हो रहे हैं. दिनों प्रतिदिन व्हाइट टाइगर सफारी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आप भी यहां की सैर तराई के ख़ूबसूरत सफेद बाघों और बंगाल टाइगर, भालू, हिरण और बहुत कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां सफारी में आने का सही समय निर्धारित कर लेना चाहिए.
वाइल्ड लाइफ कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद
मध्यप्रदेश के व्हाइट टाइगर सफारी के सैकड़ो वर्ग किलोमीटर में फैले इस जंगल में बाघ और तेंदुए समेत तमाम दुर्लभ जंगली जानवर हैं. यहां की अनुकूल आबोहवा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता के चलते पर्यटकों को अच्छी साइटिंग मिलती है. यही कारण है कि यहां के पर्यटकों के साथ ही साथ वाइल्ड लाइफ कंटेट क्रिएटर्स की पहली पसंद है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर व्हाइट टाइगर से जुड़े कई फोटो और वीडियो रोज अपलोड हो रहे हैं. कुछ वीडियो हर किसी के मन को भाने वाले हैं. ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. ऐसा माना जा रहा है कि पर्यटकों की संख्या और बढ सकती है, ऐसे में बीते सालों के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं.
ये है सही घूमने की टाईमिंग
अगर आप भी सोशल मीडिया व्हाइट टाइगर के बाघों की तस्वीरें देखकर व्हाइट सफारी और जू के सैर का प्लान बना रहे हैं तो यह एक बेस्ट शॉर्ट ट्रिप साबित होगा. हाल ही में टाइगर रिज़र्व प्रशासन की ओर से यहां संचालित की जाने वाली टाइगर सफारी के समय में बदलाव किया जा सकता है. हालंकि सुबह के समय समय 6-9 बजे वही शाम की शिफ़्ट में सैलानी दोपहर 3-5 बजे तक सैलानी सैर कर सकते हैं.
अगर आप भी रीवा-मैहर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी आने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ बातें जान लें. रीवा के पशु वैज्ञानिक डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि बाडे में बंद जानकर गर्मी में परेशान होते हैं. इसलिए उनके बाडे में चहरी और छोटे तालाब बनाये जाते हैं ताकि जानकर अपने को जब चाहे तरों ताजा रख सके. सुबह-शाम के समय अगर पर्यटक जाते हैं इनका दीदार करने तो ये बाहर की हवा लेते मिल जायेंगे. लेकिन दोपहर में ये गर्म से बचने के लिए बाडे में बनी छोटी गुफाओं में रहते है इसलिए दोपहर के समय व्हाइट टाइगर सफारी जाने से बचें.