आगर मालवा में कुएं में डूबा किसान, मौत: प्याज की फसल को पानी देने खेत गए थे, असंतुलित होकर नीचे गिरे – Agar Malwa News

आगर मालवा में कुएं में डूबा किसान, मौत:  प्याज की फसल को पानी देने खेत गए थे, असंतुलित होकर नीचे गिरे – Agar Malwa News




आगर मालवा जिले के कानड़ थाना क्षेत्र में एक किसान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। मृतक की पहचान ग्राम सिंगावद निवासी प्रभुलाल (55) पिता भेरूसिंह गुर्जर के रूप में हुई हैं। वे अपने खेत पर प्याज की फसल को पानी देने गए थे। असंतुलित होकर कुएं में गिरा किसान जानकारी के अनुसार, पानी देते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे अपने ही खेत के कुएं में जा गिरे। कुएं में पर्याप्त पानी होने के कारण प्रभुलाल डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि गिरने के दौरान उनके सिर में भी चोट लगी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में जब उनका बेटा खेत पर पहुंचा, तो उसे पिता के कुएं में गिरने का पता चला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद प्रभुलाल को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल आगर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के एएसआई गणेश जोशी ने आवश्यक कार्रवाई की। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव मंगलवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। कानड़ पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link