गेहूं को घर में साल भर सुरक्षित रखने के पांच आसान तरीके, न ज्यादा झंझट और न ज्यादा खर्च

गेहूं को घर में साल भर सुरक्षित रखने के पांच आसान तरीके, न ज्यादा झंझट और न ज्यादा खर्च


Last Updated:

बुंदेलखंड में गेहूं की लगभग 90 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है. कई किसान अपनी जरूरत के अनुसार फसल को मंडियों में बेच रहे हैं, वहीं कुछ किसान सहकारी खरीदी का इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच सबसे बड़ी चुनौती गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, क्योंकि हल्की नमी मिलते ही उसमें घुन लगने का खतरा बढ़ जाता है.

बुंदेलखंड में गेहूं की लगभग 90% कटाई हो चुकी है, हार्वेस्टिंग या थ्रेसर होने के बाद जिन किसानों को पैसों की सख्त जरूरत है. वह इस मंडी ले जा रहे हैं. जिन्हें थोड़ा धैर्य है वह सहकारी खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं इन सबके बीच इस समय गेहूं का भाव थोड़ा कम होने से अधिकांश लोग खरीदी करके घर में रख लेते हैं. साल भर इसका उपयोग करते रहे किसान भाई भी जो अच्छा गेहूं होता है. उसको अगले साल बुवाई करने के लिए या ग्रेडिंग करने के बाद बीज के रूप में रखते हैं. इन सब के बीच गेहूं को सुरक्षित रखना सबसे कठिन चुनौती होती है क्योंकि जैसे ही इसके लिए नमी मिलती है. इसमें घुन लगने लगता है.

बुंदेलखंड में गेहूं को साल दो साल तक सुरक्षित रखने के लिए भी पुराने तरह के ही नुस्खे अपनाये जाते है जो आज के मॉडर्न तकनीक के उपाय से बेहतर होने के साथ-साथ कम खर्च वाले भी होते हैं. यह ज्यादा सुरक्षा प्रदान करते हैं जो सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होते तो जो लोग भी गेहूं को अपने घर में साल भर के लिए रखना चाहते हैं उनके लिए दो-चार उपाय बताते हैं.

गेहूं में करें चूना पाउडर का उपयोग
सबसे पहले चूना पाउडर का उपयोग, दादी नानी के जमाने से किया है. यह प्रयोग होता रहा है. यह सबसे सफल नुस्को में से एक है जब गेहूं को हम बोरियों में भरकर रखते हैं. उससे पहले गेहूं पर इस पाउडर का छिड़काव कर देते हैं थोड़ा सा पाउडर प्लास्टिक या जूट की बोरी के अंदर डालते हैं. उसमें थोड़ा गेहूं भरते हैं फिर थोड़ा सा पाउडर डालते हैं. जब गेहूं से बोरी भर जाती है तो ऊपरी हिस्से पर भी कुछ चूना पाउडर डालकर उसे अच्छे से सिलाई करते हैं. इस तरह से जितना भी गेहूं रखना है. इनको ऐसी जगह पर रखते हैं. जहां ना तो बारिश की मौसम में सीलन आई और ना ही हवा लगे.

गेहूं की बोरिया में रखें नीम की पत्तियां
इसी तरह से गेहूं की बोरिया में नीम की पत्तियां और प्याज रखने का भी एक उपाय है, इसको सबसे नीचे बीच में और फिर सबसे ऊपर डालते हैं. इनको भी हवा से बचाव की जरूरत होती है. बाद में जब हम गेहूं का उपयोग करते हैं तो नीम की पत्ती निकालकर अलग कर देते हैं. प्याज का उपयोग सब्जी में कर सकते हैं. नीम और साबुन का भी एक उपाय इस कांबिनेशन के साथ किया जाता है. गेहूं की बोरी में कपड़े धोने के साबुन के साथ नीम की डालियां रखकर बंद कर देते हैं जिससे गेहूं खराब नहीं होता है. खाने के लिए जो गेहूं इस्तेमाल किया जाता है. उसको साल भर के लिए रखना है तो इसमें अवा की राख सबसे अच्छी होती है. इसको पूरे गेहूं में अच्छी तरह से मिलाकर बोरियों में भरते हैं फिर सुरक्षित स्थान पर रख देते हैं.



Source link