Last Updated:
Indore News: इंदौर के वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम विवाद के दौरान सदन में दिए गए अपने बयान पर अब सफाई दी है. रुबीना ने कहा कि उनके द्वारा सदन में दो बातें जो कही गई थीं, उस पर…
थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची पार्षद रुबीना इकबाल.
रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता
Indore News: इंदौर में वंदे मातरम विवाद में मंगलवार को फिर बड़ा घटनाक्रम हो गया. सदन में वंदे मातरम गाने से इनकार करने वाली कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने यू-टर्न ले लिया है. सदन में कहे अपने शब्दों पर माफी मांग ली है. उन्होंने अपने कथित अपशब्दों को लेकर खेद जताया है. साथ ही पति के साथ एमजी रोड थाने जाकर बयान भी दर्ज कराया है.
दरअसल, इंदौर के वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम विवाद के दौरान सदन में दिए गए अपने बयान पर अब सफाई दी है. रुबीना ने कहा कि उनके द्वारा सदन में दो बातें जो कही गई थीं, जिसमें एक बयान ‘तुम्हारे बाप में दम है तो कहलवाकर बताओ’ और दूसरा ‘कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए’ पर खेद व्यक्त किया है.
कभी नहीं किया अपमान…
उन्होंने भाजपा पार्षदों और अपनी ही पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर खेद व्यक्त किया है. रुबीना इकबाल खान ने कहा कि उनके बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए खेद प्रकट करती हैं. कहा, उन्होंने कभी राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया और वह पहले भी उसका सम्मान करती थी और आज भी सम्मान करती हैं.
रुबीना टाल गईं ये बात
हालांकि, आगे वंदे मातरम गाने के सवाल को रुबीना इकबाल खान ने टाल दिया. लेकिन, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है. बता दें कि वंदे मातरम को लेकर इंदौर में पहले से ही सियासी माहौल गरमाया हुआ है.
फौजिया शेख अलीम भी पूछताछ
वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख के सोमवार को एमजी रोड थाना पुलिस ने बयान लिए. फौजिया अपने एडवोकेट, पति व बेटी के साथ बयान देने पहुंची थीं. एमजी रोड टीआई विजय सिंह सिसौदिया ने बताया फौजिया शेख को नोटिस देकर बयान देने के लिए बुलाया गया था. इस मामले में पार्षद रुबीना इकबाल ने भी मंगलवार को बयान दिया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें