बैरियर पर गुंडागर्दी: RTO बैरियर पर नकाबपोशों ने मांगी एंट्री, बस ड्राइवर को पीटा, हाईवे जाम – Shivpuri News

बैरियर पर गुंडागर्दी:  RTO बैरियर पर नकाबपोशों ने मांगी एंट्री, बस ड्राइवर को पीटा, हाईवे जाम – Shivpuri News




सिकंदरा आरटीओ बैरियर पर दो हजार रुपए की एंट्री को लेकर जमकर बवाल हो गया। 9 राज्यों की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को रोककर ड्राइवर लाखाराम को बस से खींचकर लाठी से पीटा। ड्राइवर की आंख में चोट आई। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। आक्रोशित यात्रियों ने रातभर हाईवे जाम रखा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजस्थान के सिरोही से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस ( एआर11एच 5544) 14 अप्रैल की रात 1:30 बजे सिकंदरा चेक पॉइंट पर पहुंची। ड्राइवर लाखाराम के अनुसार, यहां नकाबपोश दो लोगों ने दो हजार रुपए की एंट्री मांगी।
जबकि कागज पूरे थे। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया । बीच-बचाव में आए साथी प्रकाश रावल को भी मुक्का मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बस में सवार महिलाएं और यात्री नीचे उतर आए और हंगामा हो गया। ड्राइवर ने बस आड़ी लगाकर जाम लगा दिया। रातभर कोई मदद नहीं मिली। सुबह करैरा एसडीओपी पहुंचे तो मेडिकल हुआ। ड्राइवर के अनुसार टीएसआई मैडम (सुमन दीक्षित) ने मामला दबाने के लिए हमें 1 लाख रुपए तक का ऑफर दिया और कहा कि पैसे लेकर चुपचाप चले जाओ। मंगलवार सुबह 7 बजे जाम खुल सका। घटना के बाद चेक पॉइंट पर जांच रोक दी गई। 8 महीने में 5 बड़े विवाद, वजह सिर्फ एक- अवैध वसूली का खेल
प्रदेश की सीमाओं पर अवैध वसूली रोकने के लिए सरकार ने वर्ष 2024 में आरटीओ चेकपोस्ट तो खत्म कर दिए, लेकिन ”चेक पॉइंट” के नाम पर वसूली का खेल अब भी बदस्तूर जारी है। सिकंदरा बैरियर पर पिछले आठ महीनों में यह पांचवीं बड़ी वारदात है। 9 अप्रैल 2026 को प्रभारी सुमन दीक्षित पर हमले के पीछे भी वसूली विवाद ही माना जा रहा है। इससे पहले 12 जनवरी 2026 को फर्जी रसीद कांड, 18 नवंबर 2025 को ग्रामीणों से खूनी संघर्ष और 25 अगस्त 2025 को एक ड्राइवर द्वारा खुदकुशी की कोशिश जैसी घटनाएं यहाँ के ”सिस्टम” को बेनकाब कर चुकी हैं। बस का परमिट नहीं था, चालान से बचना चाहते थे
बस का सालाना परमिट नहीं था। चालान से बचने के लिए विरोध किया गया। इसी दौरान बाहर के अज्ञात लोगों ने षड्यंत्र के तहत बस चालक और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। हमारे स्टाफ ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। महिला यात्रियों ने घायल के इलाज को लेकर सवाल किया तो मैंने कहा कि इलाज मैं करा दूंगी। इसी दौरान एक स्टाफ ने कहा कि वह घटना कराकर 1 लाख रुपए देगा, जिसे महिलाओं ने गलत समझ लिया।’ – सुमन दीक्षित, चेक पॉइंट प्रभारी, आरटीओ चेक पॉइंट सिकंदरा अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी ज्ञात हो जाएंगे। आगे इस तरह के विवाद न हों, इसे लेकरआईजी सर और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के बीच चर्चा हुई है। परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट लोगों का दखल रोका जाएगा।’ – आयुष जाखड़, एसडीओपी, पुलिस अनुविभाग करैरा



Source link